NATIONALभारत

Odisha’s Keonjhar Case: राशन कार्ड, बिजली कनेक्शन और कितने लाख रुपये; बहन का कंकाल बैंक ले जाने वाले को क्या-क्या मिला

Odisha’s Keonjhar Case: ओडिशा के केंदुझर जिले में अपनी बहन का कंकाल बैंक लेकर जाने वाले आदिवासी व्यक्ति की मदद के लिए लोग आए हैं। जीतू मुंडा को अब सरकार और निजी स्तर पर भी सहायता मिलनी शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी की दखल पर जिला प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे कई सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ दिलाया। अधिकारियों के अनुसार, जीतू मुंडा और उसके भाई के घर में कुछ ही घंटों के भीतर बिजली कनेक्शन मुहैया कराया गया। साथ ही उसे मासिक वित्तीय सहायता वाली एक सरकारी योजना में शामिल किया गया है और राशन कार्ड जारी कर हर महीने 35 किलो मुफ्त चावल देने की व्यवस्था की गई है। घटना सामने आने के 24 घंटे के भीतर उसकी बहन का मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाकर, उसे कानूनी उत्तराधिकारी मानते हुए बैंक में जमा राशि भी सौंप दी गई।

Home Loan @ 7.45%

छत्तीसगढ़ में LPG घोटाला: प्लांट से 90 टन गैस चोरी, कीमत 1.5 करोड़, मैनेजर गिरफ्तार

जीतू मुंडा अपनी बहन कालरा मुंडा के शव के कंकाल को कब्र से निकालकर करीब 3 किलोमीटर पैदल चलकर ओडिशा ग्रामीण बैंक की शाखा पहुंचे थे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। उनका आरोप था कि बैंक अधिकारियों ने उन्हें बहन को स्वयं लाने और हस्ताक्षर कराने को कहा था, जबकि वह पहले ही उसकी मृत्यु की जानकारी दे चुके थे। इस मामले पर बैंक ने कहा कि यह घटना प्रक्रिया की जानकारी के अभाव और समझ की कमी के कारण हुई। शुरुआती जांच में यह भी सामने आया कि बैंक कर्मचारियों ने उसके साथ सहयोग नहीं किया।

कलेक्ट्रेट गेट पर मवेशी बांधकर गौ सेवकों का जोरदार प्रदर्शन, चक्काजाम से थमी शहर की रफ्तार; पुलिस ने 18 से ज्यादा लोगों पर की कार्रवाई

जिला कलेक्टर विशाल सिंह ने बताया कि मानवीय नजरिया अपनाते हुए प्रशासन ने उसे रेड क्रॉस फंड से 30,000 रुपये की सहायता दी और बहन के खाते में जमा कुल 19,402 रुपये भी उसे दे दिए गए। इसके अलावा, निजी संस्थाओं और लोगों ने भी मदद का हाथ बढ़ाया है। दिल्ली के एक कोचिंग संस्थान ने उसके नाम 10 लाख रुपये जमा किए, जबकि आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने 50 हजार रुपये की सहायता दी है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026