Chhattisgarhछत्तीसगढ

Trains Cancelled News : यात्रियों के लिए जरूरी खबर! रेलवे ने 10 ट्रेनें रद्द कीं, कई के बदले रूट; यहां देखें पूरी सूची

Trains Cancelled News : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर जोन अंतर्गत गोंदिया स्टेशन पर बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर अपग्रेड कार्य के चलते 3 मई से 22 मई तक कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे प्रशासन ने इस दौरान 10 ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया है, जबकि कुछ ट्रेनों को बदले हुए मार्ग से चलाया जाएगा। रेलवे के अनुसार, गोंदिया स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-4 पर 20 दिनों तक मेगा ट्रैक कार्य किया जाएगा। इस दौरान वॉशेबल एप्रन को हटाकर बैलेस्टेड ट्रैक बनाया जाएगा। कार्य के चलते प्लेटफॉर्म नंबर-4 (डाउन मेन लाइन) पूरी तरह बंद रहेगा। यह कार्य ट्रेनों की गति, सुरक्षा और ऑपरेशनल क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। हालांकि, इसके कारण यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।

Home Loan @ 7.45%

Weather Alert CG: तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार, तापमान में गिरावट से मिलेगी राहत

ये 10 ट्रेनें रहेंगी रद्द 

18109 टाटानगर–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी एक्सप्रेस

3 मई से 22 मई 2026 तक रद्द

18110 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–टाटानगर एक्सप्रेस

5 मई से 24 मई 2026 तक रद्द

68711 डोंगरगढ़–गोंदिया पैसेंजर

3 मई से 22 मई 2026 तक रद्द

68712 गोंदिया–डोंगरगढ़ पैसेंजर

3 मई से 22 मई 2026 तक रद्द

68713 गोंदिया–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी पैसेंजर

3 मई से 22 मई 2026 तक रद्द

68716 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–गोंदिया पैसेंजर

3 मई से 22 मई 2026 तक रद्द

68714 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–बालाघाट पैसेंजर

3 मई से 22 मई 2026 तक रद्द

68715 बालाघाट–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी पैसेंजर

3 मई से 22 मई 2026 तक रद्द

58205 रायपुर–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी पैसेंजर

3 मई से 22 मई 2026 तक रद्द

58206 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–रायपुर पैसेंजर

4 मई से 23 मई 2026 तक रद्द

परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाड़ियां 

(1) गाड़ी संख्या 11754 रीवा–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी एक्सप्रेस दिनांक 02, 04, 06, 09, 11, 13, 16 एवं 18 मई 2026 को अपने निर्धारित मार्ग जबलपुर–नैनपुर–बालाघाट–गोंदिया–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी के स्थान पर जबलपुर–नैनपुर–छिंदवाड़ा–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी होते हुए चलेगी।

(2) गाड़ी संख्या 11753 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–रीवा एक्सप्रेस दिनांक 03, 05, 07, 10, 12, 14, 17 एवं 19 मई 2026 को अपने निर्धारित मार्ग नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–गोंदिया–बालाघाट–नैनपुर–जबलपुर के स्थान पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–छिंदवाड़ा–नैनपुर–जबलपुर होते हुए चलेगी।

गंतव्य से पहले समाप्त और नियंत्रित होने वाली गाड़ियां –

(1) गाड़ी संख्या 15231 बरौनी–गोंदिया एक्सप्रेस को दिनांक 02.05.2026 से 22.05.2026 तक दुर्ग में नियंत्रित/प्रारंभ किया जाएगा एवं दुर्ग–गोंदिया के मध्य रद्द रहेगी।

(2) गाड़ी संख्या 15232 गोंदिया–बरौनी एक्सप्रेस को दिनांक 03.05.2026 से 23.05.2026 तक दुर्ग में नियंत्रित/प्रारंभ किया जाएगा एवं गोंदिया–दुर्ग के मध्य रद्द रहेगी।

(3) गाड़ी संख्या 12105 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस–गोंदिया विदर्भ एक्सप्रेस को दिनांक 02.05.2026 से 22.05.2026 तक अजनी में नियंत्रित/प्रारंभ किया जाएगा एवं अजनी–गोंदिया के मध्य रद्द रहेगी।

(4) गाड़ी संख्या 12106 गोंदिया–छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस विदर्भ एक्सप्रेस को दिनांक 03.05.2026 से 23.05.2026 तक अजनी में नियंत्रित/प्रारंभ किया जाएगा एवं गोंदिया–अजनी के मध्य रद्द रहेगी।

(5) गाड़ी संख्या 51707 जबलपुर–गोंदिया पैसेंजर को दिनांक 03.05.2026 से 22.05.2026 तक ब्रम्हपुरी में नियंत्रित/प्रारंभ किया जाएगा एवं ब्रम्हपुरी–गोंदिया के मध्य रद्द रहेगी।

(6) गाड़ी संख्या 51708 गोंदिया–जबलपुर पैसेंजर को दिनांक 03.05.2026 से 22.05.2026 तक ब्रम्हपुरी में नियंत्रित/प्रारंभ किया जाएगा एवं गोंदिया–ब्रम्हपुरी के मध्य रद्द रहेगी।

(7) गाड़ी संख्या 68813 गोंदिया–तिरोड़ी पैसेंजर को दिनांक 03.05.2026 से 22.05.2026 तक ब्रम्हपुरी में नियंत्रित/प्रारंभ किया जाएगा एवं गोंदिया–ब्रम्हपुरी के मध्य रद्द रहेगी।

(8) गाड़ी संख्या 68814 तिरोड़ी–गोंदिया पैसेंजर को दिनांक 03.05.2026 से 22.05.2026 तक ब्रम्हपुरी में नियंत्रित/प्रारंभ किया जाएगा एवं ब्रम्हपुरी–गोंदिया के मध्य रद्द रहेगी।

(9) गाड़ी संख्या 68809 गोंदिया–तिरोड़ी पैसेंजर को दिनांक 03.05.2026 से 22.05.2026 तक ब्रम्हपुरी में नियंत्रित/प्रारंभ किया जाएगा एवं गोंदिया–ब्रम्हपुरी के मध्य रद्द रहेगी।

(10) गाड़ी संख्या 68810 तिरोड़ी–गोंदिया पैसेंजर को दिनांक 03.05.2026 से 22.05.2026 तक ब्रम्हपुरी में नियंत्रित/प्रारंभ किया जाएगा एवं ब्रम्हपुरी–गोंदिया के मध्य रद्द रहेगी।

(11) गाड़ी संख्या 68811 गोंदिया–कटंगी पैसेंजर को दिनांक 03.05.2026 से 22.05.2026 तक ब्रम्हपुरी में नियंत्रित/प्रारंभ किया जाएगा एवं गोंदिया–ब्रम्हपुरी के मध्य रद्द रहेगी।

(12) गाड़ी संख्या 68812 कटंगी–गोंदिया पैसेंजर को दिनांक 03.05.2026 से 22.05.2026 तक ब्रम्हपुरी में नियंत्रित/प्रारंभ किया जाएगा एवं ब्रम्हपुरी–गोंदिया के मध्य रद्द रहेगी।

(13) गाड़ी संख्या 78803 गोंदिया–कटंगी पैसेंजर को दिनांक 03.05.2026 से 22.05.2026 तक ब्रम्हपुरी में नियंत्रित/प्रारंभ किया जाएगा एवं गोंदिया–ब्रम्हपुरी के मध्य रद्द रहेगी।

(14) गाड़ी संख्या 78804 कटंगी–गोंदिया पैसेंजर को दिनांक 03.05.2026 से 22.05.2026 तक ब्रम्हपुरी में नियंत्रित/प्रारंभ किया जाएगा एवं ब्रम्हपुरी–गोंदिया के मध्य रद्द रहेगी।

(15) गाड़ी संख्या 78805 गोंदिया–कटंगी पैसेंजर को दिनांक 03.05.2026 से 22.05.2026 तक ब्रम्हपुरी में नियंत्रित/प्रारंभ किया जाएगा एवं गोंदिया–ब्रम्हपुरी के मध्य रद्द रहेगी।

(16) गाड़ी संख्या 78806 कटंगी–गोंदिया पैसेंजर को दिनांक 03.05.2026 से 22.05.2026 तक ब्रम्हपुरी में नियंत्रित/प्रारंभ किया जाएगा एवं ब्रम्हपुरी–गोंदिया के मध्य रद्द रहेगी।

(17) गाड़ी संख्या 78809 गोंदिया–कटंगी पैसेंजर को दिनांक 03.05.2026 से 22.05.2026 तक ब्रम्हपुरी में नियंत्रित/प्रारंभ किया जाएगा एवं गोंदिया–ब्रम्हपुरी के मध्य रद्द रहेगी।

(18) गाड़ी संख्या 78810 कटंगी–गोंदिया पैसेंजर को दिनांक 03.05.2026 से 22.05.2026 तक ब्रम्हपुरी में नियंत्रित/प्रारंभ किया जाएगा एवं ब्रम्हपुरी–गोंदिया के मध्य रद्द रहेगी।

रेल प्रशासन यात्रियों से होने वाली असुविधा के लिए खेद प्रकट करते हुए यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व अपनी गाड़ी की अद्यतन स्थिति रेलवे हेल्पलाइन 139, NTES मोबाइल ऐप अथवा निकटतम रेलवे स्टेशन से प्राप्त कर लें।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026