*युग तिवारी ने दसवीं बोर्ड परीक्षा में 93.83% के साथ सेजेस सक्ती में प्रथम स्थान प्राप्त किया*

जिला रिपोर्टर शक्ति उदय मधुकर
सक्ती… सेजेस सक्ती में अध्ययनरत विद्यार्थी युग तिवारी ने दसवीं बोर्ड परीक्षा में 93.83% अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। युग तिवारी पढ़ाई के साथ साथ खेलकूद में भी विशेष रुचि रखते हैं वे पूर्व में शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के अंडर 14 टेनिस बाल क्रिकेट में राज्य स्तरीय प्रतिस्पर्धा में बिलासपुर संभाग की ओर से खेल चुके हैं। युग तिवारी श्रीमती अरुणा तिवारी , डॉ.चंद्र प्रकाश तिवारी प्रांतीय सचिव छ ग सर्व शिक्षक फेडरेशन के सुपुत्र हैं तथा स्व. पंडित भोमेश्वर प्रसाद तिवारी , तारा तिवारी के पोते हैं। इन्होंने अपने सफलता का श्रेय लगन व कड़ी मेहनत के साथ अपनी मम्मी पापा के साथ विद्यालय परिवार के प्रभारी प्राचार्य राजीव गुप्ता, कक्षा शिक्षिका सरिता मैम, अजय किशोर साह, युद्धवीर राठौर, सूरज राजपूत, प्रवीण सर,हेमंत चौबे सहित स्टाफ के समस्त शिक्षकों को दिया है।युग तिवारी ने दसवीं बोर्ड परीक्षा में 93.83% के साथ सेजेस सक्ती में प्रथम स्थान प्राप्त किया…






