Chhattisgarhछत्तीसगढ

कामगारों की मेहनत से ही गढ़ती है तरक्की की इबारत: श्रमिक दिवस पर श्री श्याम ग्रुप में सम्मान समारोह

जांजगीर : अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर श्री श्याम ग्रुप, बनारी में श्रमिक सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर ग्रुप के कामगारों को प्रबंधन की ओर से गमछा, मिष्ठान्न और शरबत का वितरित कर उनके श्रम और समर्पण का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मैनेजिंग डायरेक्टर श्री लीलाधर सुल्तानिया और डायरेक्टर श्री अभिनव सुल्तानिया विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Home Loan @ 7.45%

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मैनेजिंग डायरेक्टर श्री लीलाधर सुल्तानिया ने कहा कि बदलते दौर में कामगार केवल श्रमशक्ति नहीं, बल्कि विकास की असली धुरी बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि आज अवसरों की कोई कमी नहीं है, बल्कि हर मेहनतकश हाथ अपने कौशल से नए आयाम गढ़ सकता है। उद्योगों की प्रगति और देश की आर्थिक मजबूती के पीछे कामगारों की मेहनत और प्रतिबद्धता ही सबसे बड़ा आधार है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि जब श्रमिक सशक्त होता है, तभी उद्योग मजबूत होता है और राष्ट्र विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ता है।

वहीं डायरेक्टर श्री अभिनव सुल्तानिया ने अपने संबोधन में सभी कामगारों को परिवार का अभिन्न हिस्सा बताते हुए कहा कि किसी भी संस्थान की असली ताकत उसके लोग होते हैं। उन्होंने कहा कि आपसी सहयोग, विश्वास और एकजुटता से ही निरंतर प्रगति संभव है। उन्होंने कामगारों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी मेहनत, लगन और जिम्मेदारी की भावना ही श्री श्याम ग्रुप को आगे बढ़ा रही है।

कार्यक्रम के दौरान श्रमिकों में उत्साह का माहौल रहा और सभी ने एकजुट होकर संस्था की प्रगति तथा समाज और देश के विकास में निरंतर योगदान देने का संकल्प लिया।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026