Trump Shooting Case Video: ट्रंप पर फायरिंग करने वाले का नया VIDEO वायरल, बंदूक के साथ ऐसे पार किया सिक्योरिटी चेकपॉइंट

Trump Shooting Case Video: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर अटैक के मामले में बड़ा खुलासा हो गया है। दरअसल, अमेरिकी न्याय विभाग ने इस केस के आरोपी Cole Allen का एक नया वीडियो रिलीज किया है, जिसमें वह होटल के सिक्योरिटी चेकपॉइंट को फुर्ती से बंदूक के साथ पार करता हुए दिख रहा है। यह वीडियो जांच एजेंसियों के लिए महत्वपूर्ण सबूत हो सकता है। वीडियो में अमेरिकी सिक्योरिटी एजेंसी के अफसर, आरोपी पर बंदूक ताने हुए भी दिख रहे हैं।
ICICI Bank चांपा शाखा पर बड़ा आरोप: फर्जी हस्ताक्षर कर 13 लाख की FD, खाताधारक ने उठाए सवाल
आरोपी ने तेजी से पार किया सिक्योरिटी चेकपॉइंट
कोलंबिया की यूस अटॉर्नी जीनिन पिरोनी ने इस नए वीडियो पर टिप्पणी करते हुए कहा कि फुटेज में आरोपी व्यक्ति तेजी से सिक्योरिटी चेकपॉइंट की तरफ बढ़ता नजर आता है और फिर अचानक गोलीबारी की घटना हो जाती है। इस अटैक में सीक्रेट सर्विस का एक अधिकारी जख्मी हो गया था।
VIDEO | US Justice Department releases video of suspect in Trump shooting case.
Jeanine Pirro, the US Attorney for the District of Columbia, has released video footage showing the suspect accused of attempting to assassinate President Donald Trump last weekend.
The footage… pic.twitter.com/e8d6bqUNGA
— Press Trust of India (@PTI_News) May 1, 2026
गोली चलाने वाले ने की थी होटल परिसर की रेकी
वीडियो में यह भी दिख रहा है कि आरोपी ने वारदात को अंजाम देने से पहले होटल परिसर की रेकी की थी। जांच एजेंसियों का मानना है कि यह अटैक पूर्व नियोजित था और आरोपी पूरी तैयारी से मौके पर पहुंचा था।
गोलीकांड के बाद तुरंत पकड़ा गया था आरोपी
हालांकि, डोनाल्ड ट्रंप पर गोली किसने चलाई, यह अभी तक साफ नहीं हो पाया है। इस मामले के आरोपी को गोलीकांड के बाद मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया था और उस पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की हत्या के प्रयास सहित कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
वैभव सूर्यवंशी के जन्म से पहले किया था इंटरनेशनल डेब्यू, अब होगा मैदान पर पहली बार आमना सामना
अमेरिकी सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
अमेरिकी जांच एजेंसियां इस पूरी वारदात की गहनता से जांच कर रही हैं, ताकि यह साफ हो सके कि अटैक की पूरी साजिश क्या थी और इसमें कोई और व्यक्ति भी शामिल है या नहीं। हालांकि, यह गोलीकांड केस अमेरिका में सुरक्षा इंतजाम और VIP प्रोग्राम्स की सुरक्षा पर भी गंभीर प्रश्न उठाता है।






