Chhattisgarhछत्तीसगढ

रायपुर में फिर लिफ्ट हादसा: IAS अधिकारी की पत्नी फंसी, सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल

रायपुर : राजधानी में कमर्शियल बिल्डिंग्स की लिफ्ट सुरक्षा एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। गुरुवार सुबह फाफाडीह स्थित पिथालिया कॉम्प्लेक्स में एक लिफ्ट अचानक खराब हो गई, जिसमें एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी की पत्नी फंस गईं।

Home Loan @ 7.45%

CG BREAKING: असिस्टेंट कमांडेंट के बेटे ने उठाया खौफनाक कदम, आत्महत्या से मचा हड़कंप

जानकारी के अनुसार, सिद्धार्थ कोमल परदेशी की पत्नी गार्गी परदेशी जिम जाने के लिए लिफ्ट का उपयोग कर रही थीं, तभी तकनीकी खराबी के कारण लिफ्ट बीच में ही रुक गई। कुछ देर तक फंसे रहने के कारण वे घबरा गईं। घटना की सूचना मिलते ही नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया गया।

CG News : आधी रात जिला अस्पताल की दूसरी मंजिल से महिला मरीज ने लगाई छलांग, मौके पर मौत

नगर निगम आयुक्त विश्वदीप ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि संबंधित टीम को तत्काल भेजा गया था। हाल के दिनों में लिफ्ट खराब होने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। इससे पहले करेंसी टॉवर में भी एक आईएएस अधिकारी लिफ्ट में फंस गई थीं, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026