Chhattisgarhछत्तीसगढ

CG News : आधी रात जिला अस्पताल की दूसरी मंजिल से महिला मरीज ने लगाई छलांग, मौके पर मौत

अंबिकापुर : बलरामपुर जिला अस्पताल की दूसरी मंजिल से 30 अप्रैल की देर रात एक महिला मरीज ने छलांग लगा दी। वह सिर के बल नीचे फर्श पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया जा रहा था। इसी बीच रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। महिला ने किस कारण से ऐसा कदम उठाया, इसका पता फिलहाल नहीं चल सका है। महिला का बिल्डिंग से कूदने की घटना अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के ग्राम सेदूर निवासी 58 वर्षीय महिला कौलेश्वरी को बुखार व उल्टी की शिकायत थी। 27 अप्रैल को परिजनों द्वारा उसे बलरामपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के महिला मेडिकल वार्ड में उसका इलाज चल रहा था। 30 अप्रैल की रात करीब 12 बजे वह अस्पताल की दूसरी मंजिल की छत पर पहुंच गई।

Home Loan @ 7.45%

गाय के बछड़े का मिला कटा हुआ सिर, बजरंग दल आक्रोश में उचित कार्यवाही करने कि मांग..

करीब 10-15 मिनट तक वह छत पर ही टहलती रही। इसके बाद उसने अचानक बिल्डिंग से छलांग लगा दी। इससे महिला नीचे फर्श पर गिरी और गंभीर रूप से घायल हो गई। यह घटना देख अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। फिर महिला को तत्काल अस्पताल के कर्मचारियों द्वारा भर्ती किया गया।महिला के सिर समेत शरीर के अन्य हिस्से में गंभीर चोटें आई थीं। डॉक्टरों ने रात करीब 2.30 बजे उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर के लिए रेफर कर दिया।

ED Raids in CG: बिलासपुर में बड़ी कार्रवाई, विवेक अग्रवाल के ठिकाने से 17 किलो सोना, हीरे और कैश बरामद, 22 घंटे चली जांच

एंबुलेंस से अंबिकापुर लाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। शुक्रवार की सुबह पीएम पश्चात डॉक्टरों ने उसका शव परिजन को सौंप दिया। अस्पताल बिल्डिंग की छत पर कोई आसानी से पहुंच न पाए, इस वजह से रेलिंग भी लगाई गई है। बताया जा रहा है कि महिला रेलिंग को पार कर छत पर पहुंची थी। इसके बाद वह कूद गई। डॉक्टरों का कहना है कि महिला का प्रॉपर इलाज चल रहा था। महिला ने क्यों यह कदम उठाया, फिलहाल इसका पता नहीं चल सका है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026