Mahtari Vandan Yojana में बड़ा अलर्ट: तुरंत कराएं KYC, नहीं तो कट सकता है नाम! आंगनबाड़ी से आ रहे फ़ोन

Mahtari Vandan Yojana: महतारी वंदन योजना के लिए नो योर कस्टमर (केवायसी) प्रक्रिया जारी है। इसमें रफ्तार बढ़ाने की कवायद भी शुरू हो चुकी है। अब आंगनबाड़ी से महिलाओं के पास फोन भी आने लगे हैं। फोन पर उनसे कहा जा रहा है जितनी जल्दी हो सके केवायसी करवा लें। इधर, राजधानी के च्वॉइस सेंटर्स में महिलाओं की भीड़ देखी जा रही है।
CG Crime : रेलवे स्टेशन पर चेकिंग में खुलासा… सूटकेस से मिला गौमांस, महिलाएं हिरासत में
हालांकि महिला बाल विकास विभाग की ओर से कहा गया है कि केवायसी जून तक चलेगी। समय अधिक, इसलिए रुचि नहीं ले रहे: कुछ आंगनबाड़ी सुपरवाइजर ने बताया, जून तक समय होने के कारण बहुत से लोग केवायसी में रुचि नहीं रहे हैं। ऐसे में यदि सभी जून में ही केवायसी कराएंगे तो अव्यवस्था हो सकती है। यही वजह है कि हमारे अधिकारियों ने हमें इस प्रक्रिया को जल्द कराने का आदेश दिया है।
सीएससी केंद्रों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अगर पैसे की मांग करते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। इसके लिए शासन के द्वारा शिकायत नंबर भी जारी किए गए हैं। योजना से संबंधित किसी प्रकार की समस्या या शिकायत हो तो कार्यालय के फोन नंबर 8085190563 अथवा 7828183048 पर व्हाट्सएप या कॉल के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है। सीएससी केंद्रों में ई-केवाईसी करने के नाम पर पैसे लेने के मामले पहले भी सामने आ चुके हैं। कुछ जगहों पर कार्रवाई भी की गई है, जहां चॉइस सेंटर का लाइसेंस निरस्त किया गया है। जिला प्रशासन ऐसे चॉइस सेंटर संचालकों पर लगातार नजर रख रहा है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।






