CG Gang Rape Case : शादी समारोह से लौट रहीं दो 2 नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप, 9 से 10 की संख्या में थे दरिंदे

CG Gang Rape Case : अंबिकापुर ज़िले से एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ के सीतापुर थाना क्षेत्र में दो आदिवासी नाबालिग बच्चियाँ हैवानियत का शिकार हुई हैं। शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रही इन बच्चियों के साथ 9-10 युवकों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया है, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने नामजद 3 आरोपियों पर मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाई शुरू कर दी है।
Chhattisgarh : जान है तो जहान है… अब दोपहिया चालक ही नहीं, पीछे बैठने वाले के लिए भी हेलमेट जरूरी
मिली जानकारी के अनुसार, दोनों बच्चियाँ अपने घर के पास ही आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गई थीं। जब दोनों वापस लौट रही थीं, तभी आरोपियों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया और इस घिनौने कृत्य को अंजाम दिया। पुलिस ने इस मामले में फिलहाल तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
BREAKING NEWS : मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक शुरू, अहम फैसलों पर मंथन जारी
हालाँकि, पीड़ित परिवार के दावों ने इस मामले को और भी अधिक गंभीर बना दिया है। परिजनों का आरोप है कि घटना में केवल तीन नहीं, बल्कि 9 से 10 युवक शामिल थे। इस सामूहिक दुष्कर्म की खबर फैलते ही स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए क्षेत्र में छानबीन तेज कर दी है। फ़िलहाल सीतापुर थाना पुलिस ने इस मामले की गहन जांच में जुटी है।






