छत्तीसगढ

*गौ सम्मान आह्वान अभियान के अंतर्गत 27 अप्रैल को सुबह 11 बजे तहसील सारागांव में समस्त सनातनियों ने साथ मिलकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा*

 

Home Loan @ 7.45%

*सम्पूर्ण भारत में गौ माता की सेवा, सुरक्षा, सम्मान,का मौलिक अधिकार प्रदान कराने हेतु गौ सम्मान आह्वान अभियान के अंतर्गत 27 अप्रैल को सुबह 11 बजे सभी भारतवासियों गौ प्रेमियों गौ भक्तों द्वारा अपने अपने तहसील ब्लॉक कार्यालय जाकर तहसीलदार अथवा ब्लॉक अधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति, माननीय प्रधानमंत्री, महामहिम राज्यपाल,एवं माननीय मुख्यमंत्री, महोदय के नाम का प्रार्थना पत्र तहसीलदार अथवा उपखंड अधिकारी को दिया गया जिसमें भागवत परमार्थ आध्यात्मिक सेवा संस्थान छत्तीसगढ़ प्रमुख स्वामी कौशलेंद्र कृष्ण जी महाराज उत्तराधिकारी दक्षिण महाकाली श्री सिद्ध शक्तिपीठ ॐ झरना आनन्दशिला द्वारा तहसील सारागांव जिला जांजगीर चांपा में समस्त सनातनियों के साथ मिलकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया।

जिसमें स्वामी जी के साथ सांसद प्रतिनिधि अनुभव तिवारी जी,भाजपा जिला उपाध्यक्ष भुवन भास्कर यादव जी खंड सह संघ चालक दिलीप बरेठ जी,खंड सेवा प्रमुख श्याम साहू जी,मंडल महामंत्री छेदी दास महंत जी,मंडल कोषाध्यक्ष रामानुज राठौर जी,गौ सम्मान आह्वान अभियान में तहसील प्रमुख गोविंदा जी सहित अन्य गांव कुम्हारी कला, सरहरगढ़, दुरपा, मौहाडीह,झरना, सारागांव, देवरी, बघौदा,से समस्त सनातनियों एवं विशेष कर कीर्तन मंडली के सदस्यों की उपस्तिथि रही स्वामी जी ने अपने संबोधन में सभी का आभार व्यक्त करते हुए सभी को धन्यवाद साधुवाद कहा।*

Mahendra Karsh Bureau

Political Correspondent Mahendra Karsh is a correspondent at INN24 News, reporting on elections, legislative developments, and political,local crime, trends at the state and national levels. He is committed to balanced reporting and verified information. Areas of Expertise • Electoral politics • Government policies • Political analysis • Local News and crime Editorial Responsibility He ensures accuracy, fairness, and transparency in all political coverage and follows ethical journalism practices. 📧 Contact: mkkarsh947@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026