CG Cabinet Meeting: इस दिन होगी साय कैबिनेट की अहम बैठक, बड़े फैसलों पर लगेगी मुहर

CG Cabinet Meeting : छत्तीसगढ़ में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक 29 अप्रैल को सुबह 11:30 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में आयोजित होगी। यह बैठक इसलिए भी खास मानी जा रही है क्योंकि इसके ठीक अगले दिन, 30 अप्रैल को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है। ऐसे में कैबिनेट बैठक में इस सत्र को लेकर सरकार की रणनीति और एजेंडा तय किया जाएगा।
NH-30 पर भीषण हादसा: बस पलटी, गूंजी चीख-पुकार, यात्री का हाथ कटा, 3 गंभीर घायल
विधानसभा सचिवालय द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक, छत्तीसगढ़ की षष्ठम विधानसभा का नवम सत्र 30 अप्रैल 2026 को आयोजित होगा, जिसमें सरकारी कार्यों के लिए एक ही बैठक प्रस्तावित है। सूत्रों के अनुसार, इस कैबिनेट बैठक में महिला आरक्षण सहित कई अहम मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।
E-Challan: ई-चालान नहीं भरने वालों पर सख्ती, डेढ़ लाख वाहन मालिकों पर पुलिस की नजर
गौरतलब है कि हाल ही में आयोजित ‘जन आक्रोश पदयात्रा’ के दौरान मुख्यमंत्री साय ने इस विषय पर विशेष सत्र बुलाने की बात कही थी। उन्होंने यह भी संकेत दिए थे कि सत्र में विपक्ष के रुख के खिलाफ प्रस्ताव लाया जा सकता है।






