Chhattisgarhअपराधछत्तीसगढ

STF कॉलोनी में डबल मर्डर का सनसनीखेज मामला: कांस्टेबल के घर घुसकर पत्नी-बेटे की हत्या, महिला आरोपी गिरफ्तार; मामले का खुलासा कल

भिलाई : दुर्ग शहर के मोहन नगर थाना क्षेत्र स्थित एसटीएफ कॉलोनी में आज सुबह दिल दहला देने वाली वारदात ने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया। एक महिला ने घर में घुसकर मां और उसके दो मासूम बच्चों पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस के अनुसार सुबह करीब 8 बजे आरोपिया सरोजिनी भारद्वाज (25 वर्ष) हल्दीडीह थाना जैजैपुर जिला सक्ती (वर्तमान निवास सिकोला भाठा) ने एसटीएफ कॉलोनी डी-ब्लॉक स्थित फ्लैट नंबर डी-15 में जबरन प्रवेश किया। यह मकान एसटीएफ आरक्षक ललितेश यादव का है।

Home Loan @ 7.45%

CG Cabinet Meeting: इस दिन होगी साय कैबिनेट की अहम बैठक, बड़े फैसलों पर लगेगी मुहर

घर में मौजूद उनकी पत्नी रीना यादव (35 वर्ष), पुत्री नैना यादव (12 वर्ष) और पुत्र आदित्य यादव (8 वर्ष) पर आरोपी महिला ने सब्जी काटने वाले चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं एक बेटी ने भागकर जान बचाई। घटना के बाद आसपास के लोगों ने तत्काल घायलों को स्मृति नगर स्थित हाईटेक अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान रीना यादव और उनके 8 वर्षीय पुत्र आदित्य की मौत हो गई। वहीं 12 वर्षीय नैना यादव की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जारी है।

NH-30 पर भीषण हादसा: बस पलटी, गूंजी चीख-पुकार, यात्री का हाथ कटा, 3 गंभीर घायल

इस घटना में एसटीएफ आरक्षक अमीष यादव की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपिया के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) और 109 (हत्या के प्रयास) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपिया से पूछताछ कर रही है और इस जघन्य वारदात के पीछे के कारणों की जांच जारी है। इलाके में इस घटना के बाद शोक और भय का माहौल है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026