ChhattisgarhKorbaअपराधकोरबा न्यूजछत्तीसगढ

Korba Crime : रूह कंपा देने वाली वारदात, पत्नी की हत्या कर सिर लेकर गांव में घूमता रहा पति, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Korba Crime : छत्तीसगढ़ के कोरबा से एक दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी से विवाद के बाद उसका सिर धड़ से अलग कर दिया और फिर सिर को लेकर पूरे गांव में घूमा. घटना के बाद से ही इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है और इसको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं. आरोपी बुंदेली गांव के ही कौशल साहू के पोल्ट्री फार्म के यहां चौकीदारी और देखरेख का काम करता है जहां अपने पत्नी और चार बच्चों के साथ रहता है. लेकिन आए दिन उसका पत्नी से झगड़ा होता था. आरोपी का परिवार तीन साल पहले ही सतरंगा गांव से आया था.

Home Loan @ 7.45%

भाजपा का छूटभैया नेता दीपक जायसवाल नौकरी लगाने के नाम पर 50 हज़ार की ठगी, पुलिस में शिकायत दर्ज  लोगों को ठेका दिलाने, नौकरी के नाम पर ठग रहा जायसवाल, अब पुलिस की रडार में 

बताया जा रहा है कि चरित्र शंका को लेकर दोनों पति-पत्नी में बहस होती थी. फिर एक दिन जब बच्चे घर पर ही थे, तब आरोपी सालिक राम यादव ने धारदार हथियार से पत्नी पर हमला कर दिया और उसका सिर धड़ से अलग कर दिया. आरोपी यहीं नहीं रुका. वह सिर को लेकर गांव में घूमता रहा. इससे पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई. इस दौरान ग्रामीणों ने इसका वीडियो भी बनाया, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो में आरोपी ने एक हाथ में बड़ा चाकू और दूसरे हाथ में पत्नी का कटा हुआ सिर पकड़ रखा था.

*नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल के नेतृत्व में बिजली समस्या को लेकर कार्यपालन यंत्री (डी) भारद्वाज को सौंपा गया ज्ञापन*

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

बाद में गांव वालों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की गहनता से जांच कर रही है. कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी और रजगामार चौकी पुलिस की टीम मौके पर मौजूद है. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की हर एंगल से जांच कर रही है. इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है और लोग स्तब्ध हैं.

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026