छत्तीसगढ

*नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल के नेतृत्व में बिजली समस्या को लेकर कार्यपालन यंत्री (डी) भारद्वाज को सौंपा गया ज्ञापन*

*132 केवी सब स्टेशन से मिलेगी राहत*

 

Home Loan @ 7.45%

जिला रिपोर्टर शक्ति उदय मधुकर

 

सक्ती नगर में लगातार हो रही विद्युत आपूर्ति की समस्या को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल के नेतृत्व में विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। इस दौरान जनप्रतिनिधियों द्वारा कार्यपालन यंत्री (डी) भारद्वाज को ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें शहर की खराब बिजली व्यवस्था को शीघ्र सुधारने की मांग की गई।
बैठक के दौरान कार्यपालन यंत्री (डी) भारद्वाज ने कहा कि उनकी हाल ही में सक्ती जिले में पदस्थापना हुई है और वे जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों के साथ मिलकर क्षेत्र की विद्युत समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से करेंगे।
नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि भीषण गर्मी में बिना किसी पूर्व सूचना के लगातार बिजली कटौती हो रही है, जिससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने अडभार सहित चांपा से पूर्व संचालित व्यवस्था को तत्काल बहाल करने की मांग रखी।
उन्होंने यह भी कहा कि गर्मी के दिनों में सबसे बड़ी समस्या पानी की हो जाती है। टैंकर से जो पानी आम नागरिकों तक पहुंचता है, वह भी बिजली बंद होने के कारण बाधित हो जाता है। बिजली न होने से टैंकर भर नहीं पाता, जिससे लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ता है।
वहीं विद्युत विभाग के अधिकारियों ने जानकारी दी कि 132 केवी सब स्टेशन की स्वीकृति मिल चुकी है और भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूर्ण होते ही टेंडर जारी कर दिया जाएगा, जिससे भविष्य में सक्ती जिले की बिजली व्यवस्था में सुधार होगा।

इस संबंध में नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा राजस्व विभाग के पटवारी सत्यनारायण राठौर को बुलवाकर अधिकारियों के साथ चर्चा की गई तथा सब स्टेशन हेतु भूमि उपलब्ध कराने के लिए कलेक्टर सक्ती से निवेदन किया गया। इस बैठक में
नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल, नपा उपाध्यक्ष भरत यादव, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष अनूप अग्रवाल, विधायक प्रतिनिधि आनंद अग्रवाल, मुकेश बंसल, मनीष कथूरिया, कालू रघुनाथ, पार्षद लाला सोनी, गोविंद देवांगन, मनोज सोनी, राहुल अग्रवाल, बाबा गेवडिन, सोनू कुरेशी, पीयूष एवं कमलेश अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
यह पहल शहर की बिजली समस्या के समाधान की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

Mahendra Karsh Bureau

Political Correspondent Mahendra Karsh is a correspondent at INN24 News, reporting on elections, legislative developments, and political,local crime, trends at the state and national levels. He is committed to balanced reporting and verified information. Areas of Expertise • Electoral politics • Government policies • Political analysis • Local News and crime Editorial Responsibility He ensures accuracy, fairness, and transparency in all political coverage and follows ethical journalism practices. 📧 Contact: mkkarsh947@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026