Chhattisgarhछत्तीसगढ

कोरबा में ठग युवक का अपहरण, बालको इलाके से आधा दर्जन लोगों ने किया अगवा, पुलिस जांच में जुटी

कोरबा : पुरानी बस्ती निवासी एक युवक का बीती रात बालको इलाके से अपहरण कर लिया गया। लगभग आधा दर्जन लोगों ने उसे जबरन अगवा किया। घटना के बाद बालको पुलिस पुरानी बस्ती पहुंची और प्रत्यक्षदर्शियों से जानकारी जुटाई। जानकारी के अनुसार, किड्नैपेड युवक का नाम विजय सिंधी है। वह पहले पुरानी बस्ती के भंडारी चौक में रहता था। बताया जा रहा है कि विजय ने कई लोगों से धोखाधड़ी कर पैसे ऐंठे थे।

Home Loan @ 7.45%

CG Employees Leave Cancel: छत्तीसगढ़ में कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक, 3 महीने तक अवकाश नहीं देने के आदेश जारी

जब लोगों ने पैसे वापस मांगने का दबाव बनाया, तो वह रायगढ़ भाग गया था। कुछ समय बाद वह कोरबा लौटा, लेकिन पुरानी बस्ती की बजाय बालको में रहने लगा। बीती रात, लगभग आधा दर्जन लोग एक चार पहिया वाहन में बालको पहुंचे। उन्होंने विजय को घेर लिया और जबरन गाड़ी में बिठाकर फरार हो गए।

CG Crime : महाराष्ट्र पासिंग कार खराब होते ही खुला गांजा तस्करी का राज, अंतर्राज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़

इस घटना को कई लोगों ने देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बालको पुलिस कुछ प्रत्यक्षदर्शियों के साथ पुरानी बस्ती पहुंची। पुलिस ने विजय के बारे में विस्तृत जानकारी जुटाई। प्रत्यक्षदर्शी युवतियों ने पुलिस को बताया कि आधा दर्जन लोग युवक को पकड़कर गाड़ी में डाल रहे थे और तेजी से मौके से निकल गए।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026