दुखद खबर – कटघोरा विधायक प्रतिनिधि संतोष राठौर की माताजी का हुआ दुखद निधन,आज होगा अंतिम संस्कार
सतपाल सिंह


दुखद खबर – कटघोरा विधायक प्रतिनिधि संतोष राठौर की माताजी का हुआ दुखद निधन,आज होगा अंतिम संस्कार
कोरबा – कटघोरा विधायक प्रतिनिधि व गेवरा बस्ती चौक स्थित व्यावसायिक प्रतिष्ठान टॉप मेन टेलर्स के संचालक संतोष राठौर की माता एवं वरिष्ठ नागरिक सियाराम राठौर की पत्नी फूलबाई राठौर जी का आज दिनांक 20 अप्रैल को दुखद निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि माता जी विगत कई दिन से अस्वस्थ थी जिनका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था,इस दौरान उनकी आकस्मिक मृत्यु हो गई है। माताजी की अंत्येष्टि गेवरा बस्ती धरममपुर स्थित मुक्तिधाम में आज सायं 4:00 बजे की जाएगी। शोक संतप्त परिवार को संबल देने एवं मृतात्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करने अंत्येष्टि कार्यक्रम में अवश्य सम्मिलित होवें। विनीत शोकाकुल परिवार। हमारा कुसमुंडा परिवार माता जी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता है। ॐ शांति।






