Chhattisgarhछत्तीसगढ

CG Summer Special Train: छुट्टियों में सफर रहेगा आसान… 20 अप्रैल से स्कूल बंद, 96 फेरों के साथ 33 स्पेशल ट्रेनें तैयार

CG Summer Special Train: छत्तीसगढ़ में 20 अप्रैल से स्कूलों की गर्मी छुट्टियां शुरु हो गई है। छुट्टी लगते ही बच्चे अपने परिवार के साथ समर वेकेशन मनाने का प्लान कर लेते हैं। ऐसे में ट्रेनों में अधिक भीड़ का सामना करना पड़ता है, कई बार तो कन्फर्म सीट भी नहीं मिल पाती। इसके चलते हर साल रेलवे की ओर से समर स्पेशल ट्रेनें चलाई जाती हैं। इस बार भी रेलवे की ओर से 33 समर स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं, जो कि हावड़ा, मुबई, बिहार, मध्यप्रदेश समेत अलग-अलग रूट की ट्रेनें हैं। ये स्पेशल गाडिय़ां अप्रैल, मई और जून माह में 96 फेरों के साथ चलेंगीं।

Home Loan @ 7.45%

CG Rape Case: परिवार के साथ जन्मदिन मनाने गई 9 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

रेलवे की ओर से अलग-अलग रूटों पर समर स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इसमें आंध्रप्रदेश, बिहार, मुंबई, हावड़ा, उत्तराखंड, तेलंगाना, गुजरात समेत अन्य रूट की ट्रेनें है। समर वेकेशन के चलते इन रूट की ट्रेनों में अधिक भीड़ होती हैं। जिसके कारण रेलवे की ओर से इन रूट में समर स्पेशल ट्रेन चलाया जा रहा है। इससे यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। ज्यादा से ज्यादा यात्रियों को कन्फर्म बर्थ मिलेगा।

Chhattisgarh News : लोक कलाकारों के लिए सुनहरा अवसर, ‘मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना 2026’ के आवेदन शुरू

छुट्टियों में इन ट्रेनों में कर सकते हैं सफर

  • गाड़ी संख्या 08743/08744 दुर्ग-हरिद्वार-दुर्ग समर स्पेशल 19 अप्रैल से 29 जून तक 11 फेरों के लिए।
  • गाड़ी संख्या 08865/ 08866 इतवारी-शालीमार एक्सप्रेस 2 अप्रैल से 26 जून तक 13 फेरों के लिए।
  • गाड़ी संख्या 01001/01002 एलटीटी-संतरागाछी-एलटीटी समर स्पेशल 21 अप्रैल से 16 जुलाई तक 13 फेरों के लिए।
  • गाड़ी संख्या 08609/08610 हटिया-एलटीटी-हटिया समर स्पेशल 20 अप्रैल से 17 जून तक 09 फेरों के लिए।
  • गाड़ी संख्या 07051/07052 तिरुपति-रक्सौल-तिरुपति समर स्पेशल 13 अप्रैल से 28 मई तक 07 फेरों के लिए।
  • गाड़ी संख्या ०3253/ 03254/ 03255 पटना-चर्लपल्ली-पटना समर स्पेशल 8 अप्रैल से 27 मई तक 15 फेरों के लिए।
  • गाड़ी संख्या 08867/08868 गोंदिया-रक्सौल-गोंदिया 25 अप्रैल से 28 जून तक 10 फेरों के लिए।
  • गाड़ी संख्या 01145/01146 एलटीटी-हावड़ा-एलटीटी स्पेशल 14 व 16 अप्रैल को 01 फेरे के लिए।
  • गाड़ी संख्या 08871/08872 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-मालदा टाउन-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी समर स्पेशल 19 से 27 अप्रैल तक 03 फेरों के लिए।
  • गाड़ी संख्या 01429/01430 पुणे-संतरागाछी पुणे समर स्पेशल 15 से 24 अप्रैल तक 02 फेरों के लिए।
  • गाड़ी संख्या 01127/01128 एलटीटी-संतरागाछी-एलटीटी समर स्पेशल 24 से 3 मई तक 02 फेरों के लिए।
  • गाड़ी संख्या 09043/09044 वलसाड-खडग़पुर-वलसाड समर स्पेशल 15 से 25 अप्रैल तक 02 फेरों के लिए।
  • गाड़ी संख्या 01041/01042 एलटीटी-सांतरागाछी-एलटीटी समर स्पेशल 17 से 26 अप्रैल तक 02 फेरों के लिए।
  • गाड़ी संख्या 01441/01442 पुणे-सांतरागाछी-पुणे समर स्पेशल 17 से 27 अप्रैल तक 02 फेरों के लिए।
  • गाड़ी संख्या 09373/09374 उधना (सूरत)-सांतरागाछी-उधना (सूरत) समर स्पेशल 17 से 26 अप्रैल तक 03 फेरों के लिए।
  • गाड़ी संख्या 08745/08746 दुर्ग-शालीमार समर स्पेशल 22 अप्रैल को और शालीमार-दुर्ग 23 अप्रैल को 01 फेरों के लिए।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026