Chhattisgarhछत्तीसगढ

CG News : गांव में शादी के दौरान बवाल, बारातियों पर हमला कर कई लोगों को किया घायल

जांजगीर : जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पोना में गुरुवार रात शादी समारोह के दौरान मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। बारात स्वागत की रस्म शुरू होने से पहले ही गांव के कुछ असामाजिक तत्वों ने बारातियों पर हमला कर दिया। हमले में पांच युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक की आंख फूटने की खबर है। 16 अप्रैल को खोखरा गांव से बारात पोना गांव निवासी पुरुषोत्तम यादव के घर पहुंची थी। शादी की तैयारियां चल रही थीं और माहौल उत्साहपूर्ण था। इसी बीच किसी बात को लेकर स्थानीय युवकों और बारातियों के बीच विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया, गांव के युवकों ने बारातियों को घेरकर लाठी-डंडे, बेल्ट और हथियारों से हमला कर दिया और जमकर मारपीट शुरू कर दी।

Home Loan @ 7.45%

कोरबा में बिजली के खंभे में लगी भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से मची अफरा-तफरी

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावर पूरी तैयारी के साथ आए थे। उन्होंने दूल्हे तक को नहीं छोड़ा और उसके पिता के साथ भी मारपीट की। अचानक हुए इस हमले से शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। जानलेवा हमला में लोकेश यादव, मानमदर यादव, देवेंद्र यादव, अभिषेक साहू और देवराज वर्मा गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इनमें से लोकेश यादव की एक आंख में ज्यादा चोट बताई जा रही है। डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर कर दिया है। बाकी घायलों का इलाज जिला अस्पताल जांजगीर में जारी है।घटना के दौरान मौजूद लोगों ने पूरी वारदात का वीडियो बना लिया, जो अब इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

CG में बड़ा हादसा: बाइक सवार को बचाने के प्रयास में SDM की कार घर में घुसी, ADM समेत 4 घायल

जानलेवा हमला और अफरा-तफरी के इस माहौल के बीच किसी ने अपने मोबाइल से इस पूरी घटना को शूट कर लिया है। वीडियो शूट करने के बाद इसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर कर दिया है। इसी वीडियो के आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान में जुटी है। मुलमुला थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रकरण दर्ज कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026