भीषण गर्मी व लू से बचाव हेतु प्रति दिन दोप. 12:00 बजे से शायं 04:00 तक रहेगी सिग्नल अस्थाई रूप से बंद

बिलासपुर पुलिस वर्तमान में ग्रीष्म ऋतु के दौरान अत्यंत भीषण गर्मी एवं तापमान में वृद्धि को देखते हुए महिलाओं, बच्चों, वरिष्ठ जनों, दिव्यांगों, बीमार एवं अस्वस्थ्य सहित आमजनों को आवागमन के दौरान सिग्नल में रुकने से तेज धूप का सामना करना पड़ता है इस बात को दृष्टिगत रखते हुए पूर्व वर्ष की भांति इस वर्ष भी दिनांक 17.04.2026 से दोपहर 12:00 बजे से लेकर शायं 4:00 बजे के मध्य सभी चौक, चौराहों के सिग्नल को अस्थाई रूप से बंद की जाएगी ताकि आम नागरिकों को अपने गंतव्य तक जाते समय मार्ग में पड़ने वाले चौक, चौराहा में लगे हुए सिग्नल के पास रुकना ना पड़े और इस भीषण गर्मी में तेज धूप एवं लू सामना न करना पड़े।
इस दौरान आम नागरिकों से विशेष अपील है कि सिग्नल के बंद होने के दौरान भी यातायात नियमों का एवं सुरक्षा मानकों व मापदंडों का विशेष ध्यान रखें ताकि सभी नागरिकों को सार्वजनिक आवागमन के मार्ग में किसी भी प्रकार के यातायात व्यवधान का सामना न करना पड़े। विशेष रूप से महिलाओं, बच्चों, वरिष्ठ जनों एवं दिव्यांगों को चौक चौराहा क्रॉस करने में सभी नागरिक गण संवेदना पूर्वक प्राथमिकता के आधार पर उन्हें अपने गंतव्य तक जाने हेतु फैसिलिटेट (सहूलियत एवं सहायता प्रदान करें) करें ताकि कहीं पर भी उन्हें इस भीषण गर्मी में लू का सामना न करना पड़े।
नागरिकों से विशेष अपील है कि इस भीषड़ गर्मी में चलते समय गर्मी से बचाव हेतु चिकित्सकों के द्वारा दी जा रही स्वास्थ्य सुरक्षा टिप्स का विशेष ध्यान रखें ताकि गर्मी के दौरान वाहन चलाते या पैदल आवागमन के दौरान मार्ग पर किसी भी तरीके के स्वास्थ्यगत परेशानियों का सामना न करना पड़े। साथ ही सभी चौक चौराहे पर यातायात के अधिकारी, कर्मचारी तैनात हैं गर्मी या लू के कारण स्वास्थ्यगत किसी भी तरीके का परेशानी होने पर यातायात के अधिकारी, कर्मचारियों से संपर्क कर उन्हें अवगत करावे ताकि कंट्रोल रूम के माध्यम से अविलम्ब ऐसे यात्रियों को सहायता मुहैया कराई जा सके।





