लायंस क्लब चांपा, रीजन 2 रीजन कांफ्रेस “संगम” कोरबा में सम्मानित

चांपा : लायंस क्लब इंटरनेशनल की रीजन 2 रीजन कान्फ्रेस “संगम का आयोजन कोरबा में दिनांक 12 अप्रैल को किया गया। जिसमें रीजन के सभी क्लब सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के पीएमजेएफ लायन जयप्रकाश अग्रवाल (पीएमसीसी), विशिष्ट अतिथि एमजेएफ लायन राजेन्द्र तिवारी (पीएमसीसी एवं पीडीजी), लायन डॉ. विजय अग्रवाल (पीडीजी) उपस्थित थे। उक्त कार्यक्रम में लायंस क्लब चांपा को अनेक अवार्ड से सम्मानित किया गया।
CG Weather Alert: छत्तीसगढ़ में गर्मी का प्रकोप बढ़ा, अगले 48 घंटे में पारा चढ़ने के आसार
जिसमें प्रमुख रूप से लायंस क्लब चांपा को बेस्ट स्क्रेब बुक, बेस्ट फोटो एलबम, बेस्ट बेनर प्रेजेन्टेशन एवं सर्वाधिक उपस्थिति अवार्ड से सम्मानित किया गया। लायंस क्लब के अध्यक्ष लायन संतोष कुमार सोनी ने उक्त अवार्ड प्राप्त करते हुए कहा कि यह लायंस क्लब चांपा के लिए गौरव का विषय है। लायंस क्लब चांपा को स्थाई सेवागतिविधि के रूप में लायंस स्कूल के संचालन के लिए भी पुरस्कृत किया गया। लायन बजरंग अग्रवाल को डिस्ट्रिक्ट चेयर पर्सन ट्री अवार्ड, लायन राजेश अग्रवाल को उत्तम सचिव अवार्ड, लायन संतोष कुमार सोनी को डिस्ट्रिक्ट चेयर पर्सन आई
केयर को उनके डिस्ट्रिक्ट में दिए गए योगदान के लिए स्मृति चिन्ह एवं लायन वासुदेव चंद देवांगन को बेस्ट कोषाध्यक्ष अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस प्रकार लायंस क्लब चांपा को कुल 8 अवार्ड प्राप्त हुए।
*प्रगतिशील छ.ग. सतनामी समाज जैजैपुर ईकाई सांस्कृतिक भ्रमण के तहत उड़ीसा दौरे पर…*
उक्त सम्मान के लिए लायन डॉ. व्ही. के. अग्रवाल (पीडीजी) ने लायंस क्लब चांपा को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी। उक्त कार्यक्रम में अध्यक्ष लायन संतोष कुमार सोनी एवं सचिव लायन राजेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष लायन वासुदेव चंद देवांगन, लायन बजरंग अग्रवाल, लायन विनोद अग्रवाल उपस्थित थे। लायंस क्लब के सचिव लायन राजेश अग्रवाल ने सभी लायन साथियों का आभार व्यक्त किया एवं क्लब के सेवागतिविधियों में सक्रिय सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।





