एसईसीएल कुसमुण्डा क्षेत्र में एचएमएस यूनियन को लगा बड़ा झटका एचएमएस कुसमुण्डा क्षेत्र के पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं जेसीसी सुरजीत सिंह (हैप्पी) अपने कई समर्थकों के साथ थामा इंटक यूनियन का दामन
सतपाल सिंह

एसईसीएल कुसमुण्डा क्षेत्र में एचएमएस यूनियन को लगा बड़ा झटका
एचएमएस कुसमुण्डा क्षेत्र के पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं जेसीसी सुरजीत सिंह (हैप्पी) अपने कई समर्थकों के साथ थामा इंटक यूनियन का दामन..

एसईसीएल कुसमुण्डा क्षेत्र में एचएमएस यूनियन को बड़ा झटका लगा है, कोयला मजदूर सभा (एचएमएस) कुसमुण्डा क्षेत्र के पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं जेसीसी तथा गुरुद्वारा समाज के अध्यक्ष सुरजीत सिंह (हैप्पी) के नेतृत्व मे 70 से ज्यादा सदस्यों ने एक साथ एचएमएस यूनियन को अलविदा कहते हुये बीते दिनों एसईकेएमसी (इंटक) यूनियन का दामन थाम लिया है।
विदित हो कि दिनांक 31.03.2026 को कोयला मजदूर सभा (एचएमएस) कुसमुण्डा क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष के इस्तीफे के बाद कुसमुण्डा क्षेत्र में हलचल तेज हो गई थी, बीते कल दिनांक 10.04.2026 को इंटक कार्यालय विकासनगर कुसमुण्डा में एसईकेएमसी (इंटक) यूनियन की बैठक आयोजित किया गया था, उक्त बैठक में मुख्य अतिथि के रूप मे एसईकेएमसी (इंटक), एसईसीएल के केंद्रीय अध्यक्ष व एसईसीएल संचालन समिति के सदस्य श्री गोपाल नारायण सिंह जी, सह-अतिथि केंद्रीय कोषाध्यक्ष श्री संदीप चौधरी जी, अतिथि कोरबा क्षेत्र के महामंत्री श्री संदीप राय जी, दीपका क्षेत्र के महामंत्री संजीव शर्मा जी साथ ही कांग्रेस पार्षद नवीन कुकरेजा जी, धनंजय दीवान जी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
उक्त बैठक में कोयला मजदूर सभा (एचएमएस) को अलविदा कर सुरजीत सिंह (हैप्पी) के नेतृत्व में राजा विश्वकर्मा, हरप्रसाद पटेल, दिनेश मानिकपुरी, बृजराज कँवर, अनिल, दादू, राजकुमार विश्वकर्मा, सोनू चौहान, राजू राजभर, आदित्य नारायण शर्मा, नवीन देवांगन, चनेश राम राठिया, ओमप्रकाश, अजीत परिहार, विशाल छाबड़ा, सनी देओल, ओमप्रकाश गुप्ता, हरिशंकर देवांगन, अवधेश मेहता, अजय यदु, नरेन्द्र, लक्ष्मी साहू, ज़ालिम सिंह, लखन, मनीष पटेल, उत्तरा यादव सहित 70 से ज्यादा कर्मचारियों ने एसईकेएमसी (इंटक) यूनियन का दामन थामा, कार्यक्रम का संचालन इंटक कुसमुण्डा क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष बी.एल. महंत (राजवीर) ने किया तथा क्षेत्रीय महामंत्री राजू लाल सोनी ने सभी का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने मे इंटक कुसमुण्डा के पदाधिकारी नवल किशोर सिंह, नरेश साहू, निर्मल कुमार चंद्रा, उवैश अहमद, मंतोष कुमार, विनय कुमार स्वर्णकार, महेन्द्र पाल यादव, सियाराम साहू, सुनील साहू, शैलेन्द्र सिंह, भूपेंद्र कुमार मेहर, लक्ष्मण सिंह, शंकर सिंह, हरि महाकुण्ड, सूरज सागर एवं अन्य पदाधिकारियों व सदस्यों की अहम भूमिका रही है।





