Chhattisgarhछत्तीसगढ

Chhattisgarh : योगा गार्डन से हनुमान प्रतिमा हटाने पर विवाद, बजरंग दल का नगर निगम घेराव, FIR की मांग तेज

दुर्ग : भिलाई में नेहरू नगर स्थित योगा गार्डन में हनुमान जी की मूर्ति हटाने को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। इस मामले को लेकर आज बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने नगर निगम का घेराव कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिसकर्मियों के बीच झूमाझटकी भी हुई।

देशभर में 18 नए प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त नियुक्त, मोना मोहंती को CG-MP की नई प्री-सीसीआईटी

प्रदर्शनकारियों ने निगम आयुक्त, जोन आयुक्त और महापौर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। घेराव के दौरान निगम परिसर पूरी तरह छावनी में तब्दील रहा, जहां बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात था। बताया जा रहा है कि हनुमान जन्मोत्सव से एक दिन पहले रातों-रात योगा गार्डन में हनुमान जी की प्रतिमा स्थापित की गई थी।

CG Breaking News: ACB की बड़ी कार्रवाई, RTO कार्यालय का बाबू रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार

अगले ही दिन नगर निगम की टीम ने इसे अवैध कब्जा मानते हुए हटाने की कार्रवाई की, जिसके बाद यह विवाद खड़ा हो गया। फिलहाल मामले को लेकर क्षेत्र में तनाव का माहौल है और पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है। प्रशासन लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रहा है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026