Chhattisgarhछत्तीसगढ

भाजपा महिला मोर्चा में मिला केशरवानी समाज को प्रतिनिधित्व, अल्का बनी मंत्री तो सिंकी को बनाया गया कोषाध्यक्ष

चांपा : भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के संगठन विस्तार के तहत चांपा में नई जिम्मेदारियों की घोषणा की गई है। इस क्रम में केशरवानी वैश्य महिला सभा चांपा की अध्यक्ष अल्का केशरवानी को भाजपा महिला मोर्चा का नगर मंत्री नियुक्त किया गया है, जबकि छत्तीसगढ़ केशरवानी वैश्य महिला सभा की प्रचार मंत्री सिंकी गुप्ता को कोषाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

दोनों पदाधिकारियों की नियुक्ति के बाद कार्यकर्ताओं एवं केशरवानी/गुप्ता समाज में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ साथ केशरवानी समाज के लोगों उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में महिला मोर्चा और अधिक सक्रिय एवं मजबूत होगा।

अल्का केशरवानी लंबे समय से सामाजिक एवं भाजपा के गतिविधियों में सक्रिय रही हैं और केशरवानी समाज में महिला सभा चांपा के अध्यक्ष के रूप में काम करते हुए बड़ी संख्या में महिलाओं में एकजुट कर संगठित करने का काम किया है। वहीं सिंकी गुप्ता भी केशरवानी महिला सभा चांपा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सक्रियता से निभा रही हैं।

भाजपा महिला मोर्चा समय-समय पर सामाजिक, सांस्कृतिक एवं जनजागरण से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन करता रहा है, जिससे महिलाओं की भागीदारी और सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलता है।

 

नई जिम्मेदारी मिलने के बाद दोनों पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पार्टी की नीतियों और महिला सशक्तिकरण के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगी।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026