*अखिल भारतीय पंचायत परिषद के पदाधिकारियों ने जिला सीईओ से की सौजन्य मुलाकात…*

जिला रिपोर्टर शक्ती उदय मधुकर
सक्ती ।। अखिल भारतीय पंचायत परिषद के पदाधिकारियों ने बीते दिनों जिला सीईओ वासु जैन से सौजन्य भेंट की। इस दौरान अखिल भारतीय पंचायत परिषद के प्रतिनिधियों ने जिला सीईओ वासु जैन से अपने संगठन के कामकाज को लेकर जानकारी दिया। अपने इस भेंट के दौरान संगठन से जुड़े पदाधिकारियों ने पंचायतों में सरपंचों द्वारा अखिल भारतीय पंचायत परिषद के बारे में अनर्गल टिप्पणी करने तथा कामकाज में सहयोग न करने की भी बातों से भी जिला सीईओ को अवगत कराया। जिस पर जिला सीईओ ने समस्याओं के निराकरण कराने की बात कही है।
इस दौरान उपस्थित अखिल भारतीय पंचायत परिषद के पदाधिकारियों में प्रदेश अध्यक्ष सुरेश केंवट, जिला संयोजक लक्ष्मण भारद्वाज, जिलाध्यक्ष तोरेन्द्र मनहर, जिला उपाध्यक्ष डॉ दुजेराम मनहर, जैजैपुर ब्लाक अध्यक्ष श्रीमती सविता मनहर, ब्लाक महामंत्री व मीडिया प्रभारी श्रीमती आशीष रात्रे तथा ब्लाक उपाध्यक्ष उषा जुलाहा सहित पदाधिकारी उपस्थित रहे। गौरतलब हो कि अखिल भारतीय पंचायत परिषद पंचायती राज संस्थाओं का एक सर्वोच्च गैर-राजनीतिक और स्वायत्त राष्ट्रीय संघ है।जिसकी स्थापना 1958 में की गई थी। यह संस्था देश भर में ग्राम पंचायतों को मजबूत करने और ग्रामीण स्वशासन को सक्षम बनाने के लिए काम करता है।





