ChhattisgarhKorbaकोरबा न्यूजछत्तीसगढ

CG CRIME : रिटायर्ड एएसआई के घर चोरों ने दूसरी बार बोला धावा, इलाके में दहशत

कोरबा : सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत सीएसईबी कॉलोनी निवासी रिटायर्ड एएसआई गलेटबिन कुमार के घर दूसरी बार चोरी की वारदात सामने आई है। यह घटना तब हुई जब एएसआई अपने बेटे की बारात लेकर गए हुए थे। सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस और सीएसपी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। चोरी की यह वारदात बुधवार सुबह उनके आवास पर सामने आई। पड़ोसियों ने इसकी जानकारी मकान मालिक और सिविल लाइन थाना पुलिस को दी।

SECL Sub Area Manager Attack: SECL के सब-एरिया मैनेजर पर ग्रामीणों का हमला, जमकर हुई मारपीट; महिला सरपंच समेत कई पर FIR

इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की। मकान मालिक गलेटबिन कुमार ने पुलिस को फोन पर बताया कि उनके बेटे की शादी बालको स्थित साईं मंगलम भवन में हो रही है और वे मंगलवार रात बारात लेकर निकले थे। उन्हें सुबह पड़ोसियों ने फोन कर घर में चोरी होने की सूचना दी। उन्होंने पुलिस को बताया कि घर में 20 हजार रुपए नकद, लैपटॉप, कंप्यूटर, टीवी और मेहमानों का सामान रखा हुआ था।

हाईवोल्टेज ड्रामा: मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, पुलिस घंटों से समझाइश में जुटी

चोरी हुए सामान की सही जानकारी उनके घर लौटने के बाद ही पता चल पाएगी। गलेटबिन कुमार कुछ माह पहले ही सेवामुक्त हुए हैं। जनवरी माह में भी उनके घर पर चोरी की घटना हुई थी, जिसमें चोरों ने करीब 10 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ किया था। उस मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026