Chhattisgarh
अमरजीत सिंह बने अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा में छत्तीसगढ़ युवा प्रदेश अध्यक्ष,जिले में हर्ष का माहौल
सतपाल सिंह

अमरजीत सिंह बने अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा में छत्तीसगढ़ युवा प्रदेश अध्यक्ष,जिले में हर्ष का माहौल

विश्व हिंदू परिषद कोरबा के जिला अध्यक्ष अमरजीत सिंह को बड़ी जिम्मेदारी मिली है,उन्हें अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा में छत्तीसगढ़ युवा प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। बीते दिन जिस तरह से उन्होंने बागेश्वर बाबा पंडित श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी का वृहत और भव्य आयोजन कोरबा जिले में सफलता पूर्वक संपन्न कराया, जिसकी गूंज प्रदेश सहित देश में देखने को मिली। निश्चित रूप से हिंदुत्व से जुड़े संगठनों में उनका कद बढ़ा है। इस घोषणा के बाद से उनके गृह जिले कोरबा में बेहद ही हर्ष का माहौल है, उनके चाहने वाले उन्हें व्यक्ति गत और सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई शुभकामनाएं प्रेषित कर रहे हैं।





