नागेंद्र विश्वकर्मा पुनः बने निर्विरोध कुसमुंडा प्रेस क्लब के अध्यक्ष, कुलदीप को सचिव की जिम्मेदारी
सतपाल सिंह

नागेंद्र विश्वकर्मा पुनः बने निर्विरोध कुसमुंडा प्रेस क्लब के अध्यक्ष, कुलदीप को सचिव की जिम्मेदारी
कोरबा जिले के कुसमुंडा प्रेस क्लब की आज रविवार को कुचेना स्थित कार्यालय में अहम बैठक आहूत की गई। जिसमें कुसमुंडा क्षेत्र के सभी पत्रकार उपस्थित हुए । जिन्होंने सर्वसम्मति से निर्विरोध रूप से नागेंद्र विश्वकर्मा को पुनः अध्यक्ष मनोनीत किया है। वहीं कुलदीप मिरि (पप्पू) को सचिव पद की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। सभी ने नागेंद्र विश्वकर्मा को पुष्प गुच्छ भेंट कर उन्हें बधाई शुभकामनाएं दी। आने वाले समय में संगठन का विस्तार किया जाएगा। सभी ने एक मत होकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर अमरीक सिंह रिंकू,ओम प्रकाश (राजू) चंद्रा, ओम गवेल,अभिषेक आदिले, दिनेश अग्रवाल, मनीष महंत, नरेश महंत, चित्रसेन नाहक सहित कुसमुंडा क्षेत्र के गणमान्य पत्रकार साथी उपस्थित रहें।





