Chhattisgarhछत्तीसगढ

“उर्जायनम” में दिखा ऊर्जा और एकजुटता का जोश, प्रांतीय सभा सह लघुअधिवेशन सम्पन्न

जांजगीर चाम्पा : छत्तीसगढ़ प्रान्तीय मारवाड़ी युवा मंच की 21वीं प्रांतीय सभा सह लघुअधिवेशन “उर्जायनम” का भव्य एवं सफल आयोजन अकलतरा शाखा एवं अकलतरा जागृति शाखा के आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। प्रांतीय अध्यक्ष प्रशांत गाँधी की अध्यक्षता में आयोजित इस सभा में उन्होंने अपने एक वर्ष के कार्यों का विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए आगामी वर्ष की रूपरेखा से सभी को अवगत कराया। उन्होंने कहा —
“हमने केवल आंकड़े ही नहीं बनाए, बल्कि लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाई है।”

School Time Change: स्कूल टाइमिंग में बदलाव, अब इस समय से लगेंगी कक्षाएं, प्रशासन ने जारी किया नया आदेश

मुख्य अतिथि पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष कपिल जी लखोटिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि —
“मंच देने की जगह है, लेने की नहीं,”
साथ ही उन्होंने प्रभावी नेतृत्व के गुणों पर प्रकाश डाला।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर सुलतानिया ने संगठन के वर्तमान स्वरूप एवं राष्ट्रीय स्तर पर हो रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।
कार्यकारी प्रांतीय अध्यक्ष रीना केडिया ने सभी अतिथियों एवं पदाधिकारियों का आत्मीय स्वागत करते हुए मंच की महत्ता और सामाजिक भूमिका को रेखांकित किया।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में
विजय सिंघानियां, दीपक सिंघानिया, रतन अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, मधु शर्मा, प्रशांत शर्मा, दिनदयाल अग्रवाल, ताराचंद अग्रवाल
तथा पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष श्याम सुंदर पोद्दार, जयकिशन अग्रवाल, सुनील अग्रवाल (बॉबी),
निवर्तमान प्रांतीय अध्यक्ष मनीष अग्रवाल,
राष्ट्रीय सहायक मंत्री रोहित काबरा,
राष्ट्रीय संयोजक राज अग्रवाल
उपस्थित रहे और सभी ने मंच के सेवा कार्यों की सराहना की।
प्रांतीय महामंत्री शलभ अग्रवाल, प्रांतीय उपाध्यक्ष (मु.) राजकुमार अग्रवाल, कोषाध्यक्ष विक्रांत अग्रवाल, प्रान्तीय उपाध्यक्ष दीपक सिंघनिया, सुमित अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, पायल अग्रवाल फोरम सदस्य श्रवण अग्रवाल, रीना अग्रवाल सहित अनेक पदाधिकारी एवं प्रदेश की विभिन्न शाखाओं से सैकड़ों मंच साथी उत्साहपूर्वक उपस्थित रहे।

सभा में सभी शाखाओं द्वारा वर्षभर किए गए सेवा कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत की गई तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाली शाखाओं को विभिन्न सम्मानों से सम्मानित किया गया।
सेवा कार्यों को गति देने हेतु पूरे प्रदेश से आई हुई सक्रिय शाखाओं को 14वॉटर डिस्पेंसर, 14वॉटर प्यूरिफायर एवं महिला शाखाओं को सिलाई मशीन निःशुल्क प्रदान की गई।

प्रांतीय अध्यक्ष ने एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि —
“प्रदेश के हर उस रेलवे स्टेशन पर, जहाँ मंच की शाखाएं कार्यरत हैं, यदि शाखा ‘अमृतधारा’ (वॉटर कूलर) स्थापित करती है, तो प्रांत की ओर से ₹25,000 प्रति अमृतधारा अनुदान प्रदान किया जाएगा।”

CG PAT-PVPT 2026: आवेदन प्रक्रिया शुरू, इस तारीख तक भरें फॉर्म, मौका न चूकें

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।
अकलतरा शाखा अध्यक्ष रजत अग्रवाल एवं जागृति शाखा अध्यक्ष रजनी अग्रवाल ने सभी अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया। सचिव आशु अग्रवाल, तुषार कमानिया सहित अनेक शाखा पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026