Chhattisgarhछत्तीसगढ

School Time Change: स्कूल टाइमिंग में बदलाव, अब इस समय से लगेंगी कक्षाएं, प्रशासन ने जारी किया नया आदेश

School Time Change: छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर जिले में अप्रैल की शुरुआत के साथ ही गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। जिले में लगातार बढ़ते तापमान और तेज धूप को देखते हुए प्रशासन ने विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए स्कूलों के संचालन समय में बदलाव का फैसला लिया है। आदेश के अनुसार, 11 अप्रैल 2026 से जिले के सभी शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त विद्यालय सुबह 07:30 बजे से 11:30 बजे तक संचालित किए जाएंगे।

CG PAT-PVPT 2026: आवेदन प्रक्रिया शुरू, इस तारीख तक भरें फॉर्म, मौका न चूकें

बढ़ती गर्मी के बीच लिया गया निर्णय

जिले में लगातार बढ़ते तापमान ने आम जनजीवन के साथ-साथ स्कूली व्यवस्था को भी प्रभावित करना शुरू कर दिया है। दिन के समय तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण दोपहर में स्कूल संचालन बच्चों के लिए न केवल असुविधाजनक साबित हो रहा है, बल्कि यह उनके स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल असर डाल सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार, इस समय लू लगने और डिहाइड्रेशन का खतरा सबसे अधिक रहता है, खासकर छोटे बच्चों के लिए। इन परिस्थितियों को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने एहतियातन स्कूलों के समय में बदलाव का निर्णय।

परीक्षा कार्यक्रम के चलते पहले था अलग समय

प्रशासनिक जानकारी के अनुसार, वर्तमान में छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की परीक्षाएं, कक्षा पहली से पांचवीं एवं छठवीं से आठवीं तक की बोर्ड एवं स्थानीय वार्षिक परीक्षाएं प्रातः पाली में संचालित की जा रही हैं। इसके चलते कक्षा नवमी और ग्यारहवीं की परीक्षाएं द्वितीय पाली यानी दोपहर में आयोजित की जा रही थीं। यह परीक्षा क्रम 10 अप्रैल 2026 को समाप्त हो जाएगा।

Indian Railway Update: बहाल हुईं निरस्त ट्रेनें, 7 अप्रैल तक फिर से चलेंगी ये गाड़ियां

11 अप्रैल से लागू होगा नया समय

परीक्षाओं के समापन के बाद 11 अप्रैल से सभी विद्यालय पुनः निर्धारित नए समयानुसार संचालित होंगे। सुबह की पाली में कक्षाएं आयोजित होने से विद्यार्थियों को गर्मी के प्रभाव से काफी हद तक राहत मिलेगी और पढ़ाई का माहौल भी बेहतर रहेगा।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026