World

VIDEO: ईरान के शाहेद ड्रोन ने अमेरिका के F-15 फाइटर जेट को आसमान में खूब छकाया और टारगेट पर कर दिया हिट…

Iran US War: अमेरिका का बाहुबली माना जाने वाला एफ-15 फाइटर जेट इराक के आसमान में एक बार फिर बेइज्जत हो गया है। इराक में ईरान के शाहेद ड्रोन को मार गिराने के चक्कर में एफ-15 कई बार चकमा खा गया। वह देर तक शाहेद ड्रोन को मार गिराने के लिए उसका पीछा करता रहा, लेकिन हर बार चकमा खा गया। लिहाजा शाहेद ड्रोन ने इराक में अपने टारगेट पर जाकर हिट कर दिया। इससे अमेरिका की भारी बदनामी हो रही है। आसमान में ईरानी शाहेद ड्रोन और अमेरिकी फाइटर जेट एफ-15 के बीच देर तक हुए इस शाह-मात के खेल का वीडियो भी सामने आ गया है।

Traffic Challan New Rule: अब सिर्फ हेलमेट नहीं, इन 30 से ज्यादा गलतियों के उल्लंघनों पर कटेगा जुर्माना, सावधान रहें

ईरान की सरकारी प्रेस टीवी ने जारी किया वीडियो

ईरान की सरकारी प्रसारक संस्था प्रेस टीवी ने शाहेद ड्रोन और अमेरिकी फाइटर जेट एफ-15 के बीच हुई आसमानी फाइट का एक वीडियो जारी किया है, जिसमें अमेरिकी वायुसेना का F-15 फाइटर जेट इराक के आसमान में ईरान के शाहेद ड्रोन को मार गिराने में नाकाम होता दिखाई दे रहा है। घटना के बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और ईरान-अमेरिका संघर्ष के बीच दोनों पक्षों की सैन्य क्षमताओं पर नई बहस छेड़ रहा है।

शाहेद ड्रोन ने एफ-15 को खूब छकाया

वीडियो में देखा जा सकता है कि अमेरिकी F-15 जेट तेज गति से उड़ान भरते हुए शाहेद ड्रोन का पीछा कर रहा है, लेकिन ड्रोन को सफलतापूर्वक इंटरसेप्ट करने या नष्ट करने में असफल रहता है। शाहेद ड्रोन कम ऊंचाई पर उड़ता हुआ आगे बढ़ जाता है और बाद में अपने टारगेट पर जाकर हिट कर देता है। ईरानी मीडिया के अनुसार यह घटना इराक के उत्तरी क्षेत्र खासकर एरबिल के आसपास हुई, जहां ड्रोन ने एक ब्रिटिश कंपनी से जुड़ी तेल सुविधा को निशाना बनाने की कोशिश की। इसके बाद घटनास्थल से काला धुआं उठता देखा गया।

Chhattisgarh : पश्चिम एशिया संकट के बीच सरकार अलर्ट मोड में, कृषि व्यवस्था पर खास नजर

क्या है ईरान का शाहेद-136 ड्रोन

शाहेद-136 ड्रोन ईरान द्वारा विकसित सस्ता और प्रभावी हमलावर ड्रोन है, जिसकी कीमत लगभग 20,000 डॉलर बताई जाती है। वहीं अमेरिका का F-15 फाइटर जेट की कीमत करीब 1 करोड़ डॉलर से अधिक है। ईरानी पक्ष इस घटना को अमेरिकी वायुसेना की सीमित प्रभावशीलता का प्रमाण बता रहा है। वे दावा करते हैं कि आधुनिक युद्ध में महंगे फाइटर जेट्स सस्ते ड्रोनों के सामने अक्सर संघर्ष कर रहे हैं, क्योंकि शाहेद जैसे ड्रोनों की गति कम होती है, लेकिन वे कम ऊंचाई पर उड़कर रडार से बच सकते हैं और बड़े पैमाने पर हमले के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं। यह घटना ईरान से अमेरिका और इजरायल के  तनावपूर्ण युद्ध के बीच हुई है। हाल के हफ्तों में ईरान ने कई बार दावा किया है कि उसकी वायु रक्षा प्रणालियों ने अमेरिकी और इजरायली ड्रोनों तथा जेट्स को निशाना बनाया है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026