*102 वीं जयंती पर याद किए गए स्व. बिसाहू दास महंत…*
*नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत भी अपने पुत्र सूरज महंत के साथ कार्यक्रम में हुए शामिल*

जिला रिपोर्टर शक्ति उदय मधुकर
*सक्ती स्थित स्व. बिसाहू दास महंत स्मृति उद्यान स्थल में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने की श्रद्धा सुमन अर्पित*
सक्ती छत्तीसगढ़ के माटी पुत्र कहे जाने वाले जननायक स्व. बिसाहू दास महंत की 102वीं जयंती के मौके पर आज 1 अप्रैल 2026 को सक्ती नगर में स्व. बिसाहू दास महंत स्मृति उद्यान में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सक्ती नगर में हटरी रोड स्थित स्व. बिसाहू दास महंत उद्यान स्थल पर आयोजित इस कार्यक्रम में जिले भर से कांग्रेसी जन बड़ी संख्या में इकट्ठे हुए और स्व. बिसाहू दास महंत को याद कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इन पलों में नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत भी अपने पिता को श्रद्धा सुमन अर्पित करने विशेष रूप से अपने सुपुत्र सूरज महंत के साथ उपस्थित रहे। नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत ने कार्यक्रम स्थल पहुंचने पर हटरी रोड स्थित स्व. बिसाहू दास महंत स्मृति उद्यान में स्थापित अपने बाबूजी के आदमकद प्रतिमा पर अपने पुत्र सूरज महंत के साथ माल्यार्पण किया और उनके दी गई सीख के मुताबिक जीवन पथ पर निरंतर आगे बढ़ते रहने का संकल्प लिया।
इन पलों में उपस्थित विशिष्टजनों में चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव , जिला प्रतिनिधि ठा गुलजार सिंह, जिलाध्यक्ष श्रीमती रश्मि गबेल, सक्ती नगरपालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष त्रिलोक चंद जायसवाल, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता गिरधर जायसवाल , जिला पंचायत सदस्य पुर्णिमा चंद्रप्रकाश खुंटे, आनंद अग्रवाल , उगेन्द्र अग्रवाल , पिंटू ठाकुर , राजीव जायसवाल , ऋषि राय, जनपद उपाध्यक्ष बंशी खांडे, सभापति सत्य प्रकाश महंत, टंकेश्वर पटेल, ज्ञानिक खांडे, अड़भार नगर पंचायत अध्यक्ष कृष्णा रात्रे, रूपनारायण साहू, जगेश्वर सिंह राज, धनीराम महंत, सरवन सिदार, कुसुमलता अजगल्ले, टीकाराम बर्मन, विशाल जांगड़े, जगन्नाथ सिदार, गोवर्धन सिंह गोड़ सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी जन उपस्थित रहे। इस विशेष आयोजन में जिले भर से कांग्रेस के विभिन्न संगठनों महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, किसान कांग्रेस, एनएसयूआई के पदाधिकारियों सहित तमाम संगठनों से जुड़े पदाधिकारियों सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित हो स्व. बिसाहू दास महंत को श्रय्द्धा सुमन अर्पित किया।





