Chhattisgarhछत्तीसगढ

CG में बिजली दरों का झटका : अगले हफ्ते से हर यूनिट पर 25 पैसे तक बढ़ोतरी, घरेलू उपभोक्ताओं की बढ़ेगी परेशानी

रायपुर : प्रदेश के 60 लाख से अधिक बिजली उपभोक्ताओं को भीषण गर्मी की शुरुआत से पहले बड़ा झटका लगने जा रहा है। प्रदेश में नए वित्तीय वर्ष के साथ ही बिजली की दरों (टैरिफ) में बदलाव लगभग तय है। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी (सीएसपीडीसीएल) द्वारा पेश किए गए 7000 करोड़ रुपए के घाटे की भरपाई के लिए विद्युत नियामक आयोग अगले सप्ताह नई दरों की घोषणा कर सकता है।

जंगल में सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता: AK-47, इंसास रायफल समेत नक्सली हथियारों का जखीरा बरामद

सूत्रों के अनुसार, आयोग घरेलू समेत सभी श्रेणियों के उपभोक्ताओं के लिए प्रति यूनिट 20 से 25 पैसे तक की बढ़ोतरी कर सकता है। सीएसपीडीसीएल ने घाटे की भरपाई के लिए दरों में 24 प्रतिशत की भारी वृद्धि का प्रस्ताव दिया था, लेकिन जनसुनवाई और समीक्षा के बाद आयोग इसे 5 से 6 प्रतिशत तक सीमित रख सकता है। गौरतलब है कि पिछले वर्ष भी औसत 13 पैसे की बढ़ोतरी की गई थी।

इस बार नियामक आयोग की रणनीति उच्च दाब और निम्न दाब कनेक्शनों के लिए अलग-अलग हो सकती है। औद्योगिक और उच्च दाब वाले उपभोक्ताओं पर बोझ कम रखने का प्रयास है, जबकि निम्न दाब (घरेलू और छोटे व्यवसायिक) उपभोक्ताओं के टैरिफ में थोड़ी अधिक वृद्धि की संभावना जताई जा रही है।

 

चलते पिकअप वाहन में अचानक लगी आग, 4 लाख कैश और दो चेक जलकर हुए खाक, मची अफरा-तफरी

गत वर्ष भी छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी (सीएसपीडीसीएल) ने नियामक आयोग को करीब 4550 करोड़ के नुकसान दिखाया था, जिसके कारण 1.80 फीसदी (औसत 13 पैसे) प्रति यूनिट बिजली दरें बढ़ाई गई थी। वहीं, जून वर्ष 2024 में भी बिजली नियामक आयोग ने 20 पैसे बिजली दर बढ़ाई थी।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026