Chhattisgarhअपराधछत्तीसगढ

Chhattisgarh News – शराब के लिए भाई बना हैवान, बहन पर जानलेवा हमला, लहूलुहान हालत में मिली

बिलासपुर : बिलासपुर के कोनी क्षेत्र के देवनगर में 24 मार्च की रात शराब के नशे में धुत भाई ने अपनी बहन मिनेश्वरी मनहर पर हथौड़े से जानलेवा हमला कर दिया. आरोपी मानेश्वर मनहर (33) ने बहन को शराब के लिए पैसे देने से इनकार करने पर उसके बाल पकड़कर बाहर घसीटा और सिर, हाथ व पीठ पर हमला किया. पीड़िता मौके पर बेहोश हो गई. पुलिस ने बहन की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर तुरंत गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में मानेश्वर ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. वारदात में इस्तेमाल खून से सना हथौड़ा भी पुलिस ने बरामद कर लिया है.

Korba Crime News – नर्स पर सरेआम हमला… कोरबा में बदमाशों ने किया चाकूबाजी, पुलिस जांच में जुटी

3 चोर गिरफ्तार

कोरबा की कोतवाली पुलिस द्वारा सूने मकान में हुई चोरी की घटना का सफलतापूर्वक खुलासा किया गया है. मामले में तीन आरोपियों को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, 10 मार्च के प्रातः 11:00 बजे से 12 मार्च के प्रातः 08:00 बजे के मध्य अज्ञात आरोपियों द्वारा एक सूने मकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश कर सोना-चांदी के जेवरात, नगदी राशि लगभग 5000 रुपये एवं अन्य सामान सहित कुल 2–3 लाख रुपये मूल्य की चोरी की घटना को अंजाम दिया गया. प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली चौकी मानिकपुर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई.

कोरबा में डीजे विवाद में चाकूबाजी की घटना का खुलासा, 03 आरोपी गिरफ्तार

विवेचना के दौरान संकलित साक्ष्यों एवं तकनीकी जानकारी के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें अभिरक्षा में लिया गया. पूछताछ में आरोपियों द्वारा अपराध स्वीकार किए जाने पर उनके पृथक-पृथक मेमोरण्डम कथन दर्ज किए गए, जिसके आधार पर चोरी गया मशरूका बरामद किया गया. गिरफ्तार आरोपियों में अरुण कुमार सतनामी, पिता छतराम सतनामी, (22 वर्ष), देवेंद्र कुमार धीवर उर्फ अंडा, पिता ननकी राम धीवर, (20 वर्ष) और आकाश यादव पिता रामलाल यादव, (20 वर्ष) शामिल हैं. आरोपियों के पास से सोना-चांदी के जेवरात, नगदी राशि, कांसा एवं पीतल के बर्तन, पूजा में प्रयुक्त सामग्री, तांबे का लोटा, एक मोटर सायकल और चांदी के सिक्के एवं सोने के बिस्किट जब्त किए गए.

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026