Chhattisgarhछत्तीसगढ

ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी जांजगीर में यूकेजी विद्यार्थियों का भव्य ग्रेजुएशन समारोह आयोजित

ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी, जांजगीर में संस्था संचालक श्री आलोक अग्रवाल, डॉ. गिरिराज गढ़ेवाल एवं संस्था प्राचार्या श्रीमती सोनाली सिंह जी के निर्देशन में दिनांक- 25 मार्च 2026 को यूकेजी (न्ज्ञळ) कक्षा के विद्यार्थियों के लिए एक भव्य एवं भावनात्मक ग्रेजुएशन समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विद्यालय प्रांगण में उत्साह, उमंग और सांस्कृतिक रंगों के साथ संपन्न हुआ, जिसमें विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का उद्देश्य नन्हे-मुन्ने बच्चों के शैक्षणिक जीवन के प्रथम पड़ाव को यादगार बनाना तथा उन्हें अगली कक्षा के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम की शुरुआत शिक्षिका गार्गी सिंह एवं नीलम सिंह द्वारा प्रभावशाली परिचय के साथ हुई। उन्होंने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए सभी अतिथियों एवं अभिभावकों का स्वागत किया। इसके पश्चात अभिभावकों एवं अतिथियों का पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ स्वागत किया गया, जिससे कार्यक्रम का माहौल और भी गरिमामय बन गया।

CG में व्यापारियों को राहत: चेम्बर की एक्सपर्ट एडवाइजरी टीम तैयार, GST-IT समस्याओं का अब तुरंत समाधान

इसके बाद दीप प्रज्वलन की पवित्र परंपरा निभाई गई, जो ज्ञान और उजाले का प्रतीक है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों ने दीप जलाकर समारोह का विधिवत शुभारंभ किया। तत्पश्चात प्री-प्राइमरी शिक्षिकाओं द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई, जिसने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। मधुर संगीत और भावपूर्ण प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण यूकेजी के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम रहा। नन्हे-नन्हे बच्चों ने रंग-बिरंगे परिधानों में सजे हुए मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए, जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। उनकी ऊर्जा और आत्मविश्वास ने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके साथ ही विद्यालय की प्राचार्य महोदया ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए प्रेरणादायक संबोधन दिया। कार्यक्रम में यूकेजी के छात्र जोनेल द्वारा वाद्य यंत्र पर एकल प्रस्तुति भी दी गई, जो विशेष आकर्षण का केंद्र रही। उसकी प्रस्तुति ने यह सिद्ध किया कि छोटे बच्चे भी बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रभावी प्रदर्शन कर सकते हैं। इसके बाद यूकेजी के विद्यार्थियों ने एप्रॉन पहनकर मंच पर भव्य प्रवेश किया, तथा संस्था की प्राचार्या द्वारा ग्रेजुएशन कैप पहनाकर प्रमाण-पत्र दिया गया। जो उनके “ग्रेजुएशन” की प्रतीकात्मक झलक थी। इस दौरान अभिभावकों ने अपने बच्चों की इस उपलब्धि पर गर्व महसूस किया। कार्यक्रम में निदेशक महोदय द्वारा भी प्रेरणादायक भाषण दिया गया, जिसमें उन्होंने बच्चों को आगे बढ़ाने और जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। प्री-प्राइमरी शिक्षिकाओं द्वारा प्रस्तुत विदाई गीत ने पूरे माहौल को भावुक बना दिया। गीत के माध्यम से शिक्षकों ने बच्चों के साथ बिताए गए समय की यादों को साझा किया। इसके पश्चात कक्षा 1 के शिक्षकों द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया, जो यूकेजी के विद्यार्थियों के अगले शैक्षणिक चरण में प्रवेश का प्रतीक था। समारोह का सबसे महत्वपूर्ण क्षण तब आया जब यूकेजी के विद्यार्थियों को उनकी शिक्षिका रानू शर्मा द्वारा औपचारिक रूप से कक्षा 1 की शिक्षिका निशा सिंह को सौंपा गया।

IPL 2026 Live Streaming Guide: कहां देखें लाइव मुकाबला—टीवी चैनल से लेकर OTT ऐप तक पूरी जानकारी

यह दृश्य न केवल भावुक था, बल्कि बच्चों के जीवन में एक नए अध्याय की शुरुआत का प्रतीक भी था। कार्यक्रम में अभिभावकों ने भी अपने विचार साझा किए और विद्यालय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए विद्यालय द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। विशेष रूप से दो यूकेजी विद्यार्थियों के दादा-दादी को शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया, जो समारोह का एक भावुक और सम्मानजनक पल रहा। कार्यक्रम के अंत में बच्चों और अभिभावकों के लिए जूस की व्यवस्था की गई, जिससे सभी ने इस अवसर का आनंद लिया। इसके पश्चात सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और अतिथियों ने एक साथ समूह फोटो खिंचवाकर इस यादगार दिन को सहेज लिया। पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन और समन्वय सरिता प्रधान द्वारा किया गया, जिनके कुशल नेतृत्व में यह आयोजन अत्यंत व्यवस्थित और सफल रहा। इस ग्रेजुएशन समारोह ने न केवल बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाया, बल्कि उनके जीवन में एक नई दिशा और प्रेरणा भी प्रदान की। इस प्रकार ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल, बनारी जांजगीर का यह ग्रेजुएशन समारोह एक अविस्मरणीय अनुभव बनकर सभी के दिलों में बस गया।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026