खेल

IPL 2026 Live Streaming Guide: कहां देखें लाइव मुकाबला—टीवी चैनल से लेकर OTT ऐप तक पूरी जानकारी

IPL 2026 Live Streaming Guide: आईपीएल 2026 का पहला मुकाबला 28 मार्च को खेला जाएगा। पहले दिन सनराइजर्स हैदराबाद और आरसीबी की टीमें आमने सामने होने जा रही हैं। मैच में अब ज्यादा वक्त नहीं है, ऐसे में आपको पता होना चाहिए कि इस साल के आईपीएल मैच आप अपने टीवी और मोबाइल पर लाइव कैसे देख पाएंगे। कहीं ऐसा ना हो कि आपको जानकारी ना हो और मैच के दिन आप भटक जाएं, इससे आपका मैच छूट भी सकता है। पूरी जानकारी आप अभी से नोट कर लीजिए।

Air Travel Alert: बिलासपुर से सफर हुआ लंबा, अब अंबिकापुर होकर चलेंगी फ्लाइट्स, दिल्ली-कोलकाता रूट में भी बदलाव

आरसीबी की टीम अपने घर पर खेलेगी आईपीएल 2026 का पहला मुकाबला

इंडियन प्रीमियर लीग का पहला मैच 28 मार्च को खेला जाएगा। इस बार आरसीबी की टीम डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर उतरेगी। आईपीएल 2025 के फाइनल में आरसीबी ने पंजाब किंग्स को फाइनल में हराया था और पहली बार आईपीएल के खिताब पर कब्जा करने में कामयाबी हासिल की थी। यही वजह है कि टीम इस साल का पहला मैच खेल रही है। बड़ी बात ये भी है कि आरसीबी अपने घरेलू मैदान यानी बेंगलुरु में इस मैच को खेलेगी। जहां उन्हें अपने फैंस का भी पूरा साथ मिलेगा।

CG News: 4 साल से दीवार में छिपा रखा था हाथी दांत, तस्करी का बड़ा खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार

स्टार स्पोर्ट्स और जियो हॉट स्टार पर देख पाएंगे आईपीएल 2026 के लाइव मैच 

इस बीच मैच को अगर लाइव देखने की बात की जाए तो पिछले कुछ सालों की तरह अभी भी आईपीएल के लाइव लाइट्स स्टार स्पोर्ट्स के पास हैं। यानी अगर आप टीवी पर मैच देखना चाहते हैं तो इसके लिए आपको स्टार स्पोर्ट्स पर जाना होगा, वहीं अगर आप मोबाइल पर मैच देखना चाहते हैं तो उसके लिए आप जियो हॉट स्टार पर जा सकते हैं। हर बार की तरह इस बार भी अच्छी बात ये है कि आप अपनी पसंद की भाषा में कमेंट्री सुन सकते हैं। हिन्दी और अंग्रेजी के अलावा बाकी भाषाओं में भी कमेंट्री की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

 

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026