Chhattisgarhछत्तीसगढ

Air Travel Alert: बिलासपुर से सफर हुआ लंबा, अब अंबिकापुर होकर चलेंगी फ्लाइट्स, दिल्ली-कोलकाता रूट में भी बदलाव

Air Travel Alert: राज्य सरकार द्वारा जारी समर फ्लाइट शेड्यूल पर हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने कड़ी आपत्ति जताई है। समिति का कहना है कि बिलासपुर को नई एयरलाइंस देने के बजाय पहले से सेवा दे रही एलाइंस एयर की उड़ानों का ही बंटवारा कर दिया गया है। जारी शेड्यूल के अनुसार अब बिलासपुर से दिल्ली और बिलासपुर से कोलकाता के बीच चलने वाली सीधी उड़ानें व्हाया अंबिकापुर संचालित होंगी।

CG News: 4 साल से दीवार में छिपा रखा था हाथी दांत, तस्करी का बड़ा खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार

इससे यात्रियों का सफर समय औसतन 1 से 1.5 घंटे तक बढ़ जाएगा। उदाहरण के तौर पर दिल्ली-बिलासपुर फ्लाइट अब अंबिकापुर होते हुए चलेगी, जिससे कुल यात्रा अवधि लगभग 2 घंटे 35 मिनट तक पहुंच रही है। इसी तरह कोलकाता-बिलासपुर उड़ान भी पहले की तुलना में लंबी हो गई है।

CG Crime : सोना-चांदी की दुकान में बड़ी चोरी, दीवार तोड़कर चोरों ने उड़ाए 10 लाख के गहने

हवाई संघर्ष समिति के अनुसार सप्ताह में केवल एक दिन ही प्रयागराज के लिए उड़ान उपलब्ध रहेगी, जबकि जबलपुर की उड़ान पूरी तरह बंद कर दी गई है। इससे क्षेत्रीय कनेक्टिविटी पर असर पड़ेगा। आंकड़ों के अनुसार बिलासपुर एयरपोर्ट से हर सप्ताह करीब 5-6 फ्लाइट ऑपरेट होती हैं, जबकि मांग इससे कहीं अधिक है। इंदौर, भोपाल और हैदराबाद जैसे शहरों के लिए भी लगातार उड़ान की मांग उठती रही है। इसके बावजूद राज्य सरकार अन्य निजी एयरलाइंस जैसे इंडिगो को लाने में अब तक सफल नहीं हो सकी है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026