ChhattisgarhKorba
कुसमुंडा में श्री राम जन्मोत्सव पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा,हजारों की संख्या में शामिल होंगे श्रद्धालु
सतपाल सिंह

कुसमुंडा में श्री राम जन्मोत्सव पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा,हजारों की संख्या में शामिल होंगे श्रद्धालु
कोरबा – जिले के कुसमुंडा क्षेत्र में प्रभु श्री राम जन्मोत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाने की तैयारी है। इस अवसर पर 26 मार्च 2026 को मां कूष्मांडा दाई सेवा समिति एवं विश्व हिंदू परिषद कोरबा की ओर से भव्य और विशाल शोभा यात्रा निकाली जा रही है। यह शोभायात्रा गुरुवार को कुसमुंडा क्षेत्र के गेवरा बस्ती हनुमान मंदिर से शुरू होकर कबीर चौक, गायत्री मंदिर चौक होते हुए इंदिरा स्टेडियम आदर्श नगर पहुंचेगी। शोभायात्रा में हजारों की संख्या में क्षेत्रवासी शामिल होंगे,शोभायात्रा में डीजे व झांकी रहेगी। शोभायात्रा का समापन कार्यकम स्टेडियम परिसर में होगा। शोभायात्रा के आयोजन कर्ताओं ने समस्त क्षेत्रवासियों से इस आयोजन में सम्मिलित होने अपील की है।





