*समृद्धि पब्लिक स्कूल नगरदा के छात्रा शौर्या सिंह का नवोदय विद्यालय के हुआ चयन*
शौर्या की इस सफलता से उसके माता-पिता सहित परिजनों में खुशी की लहर है

जिला रिपोर्टर शक्ति उदय मधुकर
सक्ती:: जिला अंतर्गत संचालित समृद्धि पब्लिक स्कूल नगरदा की छात्रा शौर्या सिंह का चयन नवोदय विद्यालय के लिए हुआ है। समृद्धि पब्लिक स्कूल नगरदा में अध्ययनरत इस छात्रा शौर्या ने जिले की प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान जवाहर नवोदया विद्यालय चिस्दा में प्रवेश के लिए आयोजित परीक्षा में शामिल हुई थीं जिसमें वे उत्तीर्ण हुई हैं। अब शौर्या आगे की पढ़ाई जवाहर नवोदय विद्यालय चिस्दा में पढ़ाई करेगी। इधर शौर्या की इस सफलता से उसके माता-पिता सहित परिजनों में खुशी की लहर है तो वहीं समृद्धि पब्लिक स्कूल नगरदा के विद्यालय स्टाफ ने भी उनके उज्जवल भविष्य की मंगलकामनाओं के साथ उन्हें बधाई दी है। इधर शौर्यता के पिता शिलन सिंह कंवर और माता श्रीमती शकुंतला कंवर ने बताया की शौर्या की रूचि पढ़ाई में अच्छी है और आगे पढ़ाई कर भविष्य में साईंटिस्ट बनना चाहती है। इधर समृद्धि पब्लिक स्कूल नगरदा के प्राचार्य सहित विद्यालय स्टाफ ने शौर्या की सफलता को विद्यालय परिवार के लिए उपलब्धि बताते हुए अन्य छात्रों के लिए प्रेरणादाई कहा है।





