खेल

Virat Kohli IPL 2026 में तोड़ेंगे रिकॉर्ड्स की हर सीमा? बन सकते हैं ऐसा कारनामा करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज

Virat Kohli IPL 2026 : विराट कोहली T20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं लेकिन IPL में ही खेलते हैं। खास बात यह है कि वह IPL के इतिहास में इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अब तक हर सीजन एक ही फ्रेंचाइजी का प्रतिनिधित्व किया है। IPL 2026 से पहले अब एक बार फिर निगाहें विराट कोहली पर टिकी हैं। हर बार की तरह इस सीजन भी किंग कोहली के निशाने पर कई बड़े रिकॉर्ड होंगे। अगर कोहली का बल्ला चला, तो रिकॉर्ड्स की झड़ी लगना तय है। आइए जानते हैं, वो रिकॉर्ड जो विराट कोहली इस सीजन बना सकते हैं।

शिर्डी के साईं बाबा का चरण पादुका शोभा यात्रा आज बिलासपुर के मुख्य मार्ग तोरवा से लेकर गांधी चौक गोल बाजार होते हुए अलका एवेन्यू कॉलोनी उसलापुर पहुंची।

विराट कोहली IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 267 मैचों में 8661 रन बनाए हैं। 9000 रन का आंकड़ा छूने के लिए कोहली को सिर्फ 339 रन की दरकार हैं। अगर कोहली इस सीजन बल्ले से धमाका करने में सफल होते हैं, तो वह IPL में 9000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन जाएंगे।

कोहली के नाम IPL में 8 शतक दर्ज हैं। सिर्फ 2 और शतक जड़ते ही वह IPL में 10 शतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन जाएंगे। कोहली पहले से ही IPL में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले बल्लेबाज हैं। IPL 2016 में उन्होंने 4 शतक जड़कर इतिहास रचा था और 10 साल बाद एक बार फिर वैसा ही धमाका करने की उम्मीद होगी।

विराट कोहली T20 क्रिकेट में 14000 रन पूरे करने से सिर्फ 457 रन दूर हैं। उन्होंने अब तक 414 T20 मैचों में 13543 रन बनाए हैं, जिसमें 9 शतक और 105 अर्धशतक शामिल हैं। अगर वह यह आंकड़ा पार करते हैं, तो ऐसा करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे।

हिंदू नेता राम सिंह अपने सैकड़ों समर्थकों, महिलाओं और बच्चों के साथ गिरफ्तारी देने सरकंडा थाने पहुंचे

IPL 2026 कोहली के लिए सिर्फ एक और सीजन नहीं, बल्कि रिकॉर्ड्स का सीजन बन सकता है। अगर उनका बल्ला चला, तो न सिर्फ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को फायदा होगा, बल्कि क्रिकेट इतिहास में एक नया अध्याय भी जुड़ सकता है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026