FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
Chhattisgarhछत्तीसगढ

भाजपा पार्षद पर जानलेवा हमला: वार्ड की समस्याओं को लेकर रास्ता रोककर बेरहमी से की पिटाई, पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

बालोद : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से भाजपा पार्षद पर जानलेवा हमले का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वार्ड की समस्या नहीं सुनने की बात को लेकर तीन युवकों ने पार्षद और उनके दोस्त की बीच रास्ते में रोककर बेरहमी से पिटाई कर दी। इस हमले में पार्षद के नाक, आंख, गाल और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। यह मामला दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, वार्ड क्रमांक 7 टीचर कॉलोनी राजहरा निवासी पार्षद वीरेन्द्र साहू अपने दोस्त हेमंत नेताम के साथ 11 मार्च की रात एक शादी समारोह से वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान टीचर कॉलोनी ग्राउंड के पास तीन युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया।

Chhattisgarh Rape Case : दो नाबालिग को बहलाकर ले गए अपने साथ, फिर बनाया हवस का शिकार, 2 आरोपी गिरफ्तार

आरोपियों ने वार्ड की समस्याओं का निराकरण नहीं करने की बात कहते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी और फिर जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ-मुक्कों और हाथ में पहने स्टील के कड़े (चूड़ा) से मारपीट की, जिससे पार्षद के नाक, आंख और गाल सहित शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। इतना ही नहीं आरोपियों ने गमछे से पार्षद का गला दबाकर जान से मारने की भी कोशिश की। घटना के बाद घायल पार्षद और उनके दोस्त को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

इसके बाद मामले में पार्षद हेमंत नेताम की रिपोर्ट पर राजहरा थाने में अपराध दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। इस दौरान पुलिस ने तकनीकी सहायता और साइबर सेल की मदद से तीनों आरोपियों को दुर्ग और धमतरी क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109(1) (हत्या का प्रयास) सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

Chhattisgarh Assembly LIVE: प्रश्नकाल में आज मंत्रियों से तीखे सवाल, मुख्यमंत्री के विभागों की अनुदान मांगों पर सदन में चर्चा

गिरफ्तार आरोपियों के नाम-

दीपक यादव (33 वर्ष) पिता बिसौहा राम
अजीत सिंह (34 वर्ष) पिता राम उदगार सिंह
कैलाश साहू ( 38 वर्ष) पिता स्व. सोहन लाल

तीनों आरोपी वार्ड क्रमांक 7 टीचर कॉलोनी, राजहरा के रहने वाले हैं।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026