केशरवानी समाज चांपा के होली एवं पारिवारिक सामाजिक मिलन समारोह में बड़ी संख्या में शामिल हुए स्वजातीय जन…
समाज को संगठित करना हमारा परम कर्तव्य है और हम इसी का निर्वहन कर रहे- मूलचन्द गुप्ता

चांपा : केशरवानी वैश्य कल्याण समिति चांपा के सामाजिक और होली मिलन समारोह की शुरुआत मां सरस्वती और गोत्राचार्य महर्षि कश्यप जी की पूजा अर्चना और दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात मंचस्थ अतिथियों एडवोकेट अवधेश गुप्ता, नगर सभा के संरक्षक अमृत गुप्ता, महिला सभा चांपा के संरक्षक श्रीमती मधुरानी गुप्ता, केशरवानी वैश्य कल्याण समिति चांपा के अध्यक्ष मूलचन्द गुप्ता, उपाध्यक्ष सौरभ केशरवानी, केशरवानी महिला सभा चांपा के अध्यक्ष अल्का केशरवानी, तरुण सभा चांपा के अध्यक्ष कृष्णकांत गुप्ता के साथ ही सदन में विराजमान समाज के वरिष्ठजनों विश्वविलोचन गुप्ता, राजू गुप्ता, संतोष गुप्ता, राजेश गुप्ता, पुसाउ केशरवानी, विष्णु बानी, ओमप्रकाश केशरवानी, श्रीमती ज्ञानेश्वरी केशरवानी, श्रीमती माया गुप्ता, श्रीमती रत्ना गुप्ता, श्रीमती गुलाब गुप्ता, श्रीमती आभा केशरवानी, श्रीमती ज्योति केशरवानी का स्वागत एवं सम्मान समिति की ओर से कोषाध्यक्ष देवी प्रसाद गुप्ता, कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. अरुण गुप्ता, संगठन मंत्री लक्ष्मीकांत गुप्ता,सह कोषाध्यक्ष नीलेश गुप्ता, प्रचार प्रसार मंत्री परमेश्वर केशरवानी, सह सचिव सुरेश गुप्ता, राकेश केशरवानी, सुरेंद्र गुप्ता, तरुण सभा के कोषाध्यक्ष आशीष गुप्ता, अनंत केशरवानी, प्रफुल्ल गुप्ता, पंकज गुप्ता श्रीमती अनुप्रिया गुप्ता, महिला सभा की कोषाध्यक्ष श्रीमती रिंकी गुप्ता, मयूरी गुप्ता, सपना गुप्ता, प्रमिला गुप्ता, राधा गुप्ता, दुर्गेश गुप्ता, रागिनी गुप्ता, पूर्णिमा गुप्ता एवं अन्य सदस्यों द्वारा किया गया।
इसके पश्चात रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के बच्चों तथा महिलाओं ने गीत, संगीत और नृत्य प्रस्तुत किए और खूब सुर्खियां बटोरी जिससे संपूर्ण माहौल और भी खुशनुमा हो गया सभी ने खूब मस्ती की और झूमने के लिए अपने आप को रोक नहीं पाए। साथ ही सभी पिताओं के लिए गेम कराया गया जिसका खूब लोगों ने आनंद उठाया। तत्पश्चात बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें पुरस्कार वितरण अतिथियों के हाथों से कराया गया।
संपूर्ण कार्यक्रम का सफल संचालन केशरवानी महिला समिति की महामंत्री व्याख्याता श्रीमती रेखा गुप्ता ने किया। होली उत्सव में अबीर गुलाल और फूलों की होली नगर के स्वजातीय जन सपरिवार जमकर खेली और होली की गीतों सहित अनेकों गीतों पर सभी जमकर थिरके। और फिर अंत में स्वरुचि भोज में सभी एक साथ सम्मिलित हुए।
अपने स्वागत उद्बोधन में नगर सभा चांपा के उपाध्यक्ष सौरभ केशरवानी ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा पर प्रकाश डाला।
अपने उद्बोधन में केशरवानी वैश्य कल्याण समिति चांपा के अध्यक्ष मूलचन्द गुप्ता ने सभी अतिथियों, नगर सभा के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों, महिला सभा के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों तथा नगर भर से बड़ी संख्या में उपस्थित स्वजातीय बंधुओं मातृशक्तियों तथा बच्चों का कार्यक्रम में स्वागत और अभिनंदन करते हुए कहा कि नगर सभा चांपा की उनकी ऊर्जावान पदाधिकारी और सदस्यों की की मेहनत और सामाजिक जनों के सहयोग से इस आयोजन को किया जा रहा है, उन्होंने आगे कहा कि नगर में समाज में एकता बनाए रखना हमारा परम कर्तव्य है और आज हम उसी का निर्वहन करते हुए नगर सभा, महिला सभा और तरुण सभा को साथ लेकर सामाजिक कार्यों को गति दे रहे हैं, और सभी के सहयोग से सामाजिक गतिविधियों में तेजी लाएगी, साथ ही केशरवानी भवन की आवश्यकता को भी उन्होंने समाज के सामने रखा और सभी से सहयोग की अपील की है।
उन्होंने आगे कहा कि समिति ने समाज के पूर्व अध्यक्षों और वरिष्ठ जनों का सम्मान किया, क्योंकि बड़ों का सम्मान और आशीर्वाद से ही हम समाज के हित में बड़े से बड़े फैसले लेने और काम करने के प्रेरित और सक्षम हो पाते हैं।
महिला सभा चांपा के अध्यक्ष अल्का केशरवानी ने इस तरह के आयोजन और होली मिलन समारोह को सामाजिक एकता और आपस में सामाजिक जनों के साथ मेल मिलाप का एक माध्यम बताते हुए कहा कि समाज में एकता और भाईचारा बना रहे इसके लिए महिला सभा चांपा की मेरी पूरी टीम एक साथ पूरी तन्मयता से खड़ी हुई है।
एडवोकेट अवधेश गुप्ता ने इस सफल आयोजन के लिए केशरवानी समाज के सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि नगर में सामाजिक एकता बनी रहे इस पर विशेष ध्यान देते हुए सबको आपस में जोड़ने का काम करना है, जिससे हमारा समाज और भी मजबूत हो सके।
महिला सभा के संरक्षक श्रीमती मधुरानी गुप्ता ने नगर सभा, महिला सभा और तरुण सभा को इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी और कहा कि आप लोगों का काम बहुत अच्छा है, सब खूब मेहनत कर रहे हैं और आप लोगों की मेहनत समाज को जोड़ते हुए दिख भी रहा है।
केशरवानी वैश्य कल्याण समिति चांपा के इस ऐतिहासिक आयोजन को सफल बनाने में चांपा नगर के साथ साथ अफरीद, बम्हनीडीह और पोड़ी के सभी स्वजातिय जनों ने कार्यक्रम में भरपूर सहयोग देकर सफल आयोजन में अपनी सहभागिता निभाई है।






