CG BREAKING : पंडवानी गायिका और पद्मविभूषण तीजन बाई की बिगड़ी तबीयत, रायपुर एम्स में भर्ती

दुर्ग : पद्मश्री, पद्म भूषण और पद्म विभूषण से सम्मानित प्रसिद्ध पंडवानी गायिका तीजन बाई की तबीयत अचानक बिगड़ गई है जसिके बाद उन्हें रायपुर के एम्स में भर्ती कराया गया है। उन्हें न्यूरो सर्जरी वार्ड के आईसीयू में रखा गया है, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।
VIDEO: यूक्रेन के एयर डिफेंस सिस्टम का कमाल, चुटकियों में मार गिराया रूस का ड्रोन
जानकारी के मुताबिक 70 वर्षीय तीजन बाई वर्ष 2024 से लकवे की बीमारी से पीड़ित हैं। बताया जा रहा है कि पिछले करीब 20 दिनों से वह केवल जूस और फलों के सहारे ही रह रही थीं। बीते दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान उनके परिजनों से तीजन बाई के स्वास्थ्य को लेकर चर्चा की गई थी। फिलहाल डॉक्टर उनकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
टीम इंडिया के फैंस के लिए खुशखबरी! इस तारीख को खेलेगी भारत अपना अगला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला
छत्तीसगढ़ की लोककला पंडवानी को देश-विदेश में पहचान दिलाने वाली तीजन बाई कपालिक शैली की प्रमुख कलाकार हैं और अब तक करीब 17 देशों में अपनी प्रस्तुति दे चुकी हैं।






