FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
Chhattisgarh

आईजी की माओवादियों से दो टूक अपील डेडलाइन के पूर्व समर्पण करें वरना खात्मा निश्चित – आईजी सुंदरराज पी.

गृहमंत्री अमित शाह ने 31 मार्च 2026 आत्मसमर्पण की अंतिम डेड लाईन घोषित की है !

 

जगदलपुर ।  केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के सशस्त्र नक्सलवाद खात्मा की डेड लाइन 31 मार्च 2026 की तारीख जैसे जैसे नजदीक आते जा रही है, वैसे वैसे सुरक्षाबलों द्वारा अभियान में तेजी लाई जा रही है । और माओवादियों के पुनर्वास की गति और संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है। इसी परिपेक्ष्य में बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने एक बार फिर से माओवादी कैडरों से अपील कर मुख्य धारा में लौटने की अपील की है।
बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुन्दरराज पी ने कहा कि बड़ी संख्या में माओवादी कैडरों और उनके नेतृत्व द्वारा हिंसा का मार्ग त्यागकर मुख्यधारा में शामिल होने का निर्णय दूरस्थ क्षेत्रों में शासन की बढ़ती पहुँच तथा सुरक्षा बलों के लगातार चलाए जा रहे अभियानों के संयुक्त प्रभाव को स्पष्ट रूप से दर्शाता है। उन्होंने कहा कि बस्तर क्षेत्र में सुरक्षा बलों के निरंतर प्रयासों से माओवादी संगठनात्मक ढांचा काफी कमजोर हुआ है । उनके संचालन क्षेत्र में उल्लेखनीय कमी आई है। उन्होंने आगे यह भी कहा कि जैसे-जैसे विकास और कल्याणकारी योजनाएं आंतरिक गांवों तक पहुंचती जाएंगी, वैसे-वैसे क्षेत्र में स्थायी शांति और विकास का मार्ग और सुदृढ़ होगा।

Ravindra Das Bureau Bastar

Ravindra Das covers economic policy, business developments, and financial matters affecting India and regional markets with addition of local news in Bastar Sambhag of Chhattisgarh. His analysis is data-driven and focused on clarity and accuracy. Areas of Expertise • Business and industry • Government economic policy • All Local News of Bastar Division Editorial Responsibility He ensures all data verified against authoritative sources. 📧 Contact: dasvindra3@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026