अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर डिवाइन ग्रुप दिया विस्तारक सविता साहू,नेहा सिंह हुए सम्मानित

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर डिवाइन ग्रुप दिया विस्तारक सविता साहू,नेहा सिंह हुए सम्मानित 
कोरबा जिला पटेल समाज के द्वारा 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विशाल सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें जिले में उत्कृष्ट कार्य कर रहे बहनों का समाज के द्वारा सम्मान किया गया । इस विशाल आयोजन में कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि माननीय श्रीमती संजू देवी राजपूत महापौर नगर पालिका निगम कोरबा, पार्षद नरेंद्र देवांगन, सर्वमंगला पार्षद ईश्वर पटेल, एवं उपाध्यक्ष राजकुमारी पटेल , आर.डी पटेल , महादेव पटेल , खुशबू पटेल समाज प्रमुख सदस्य एवं अन्य अतिथियों के द्वारा मातृ शक्तियों का किया गया सम्मान इसी क्रम में अखिल विश्व गायत्री परिवार दिया छत्तीसगढ़ विस्तारक कु सविता साहू एवं दिया डिवाइन ग्रुप कोरबा जिला कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती नेहा सिंह को उनके द्वारा चलाए जा रहे दिया के माध्यम से समाज हित जनकल्याण के कार्यों को देखते हुए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मानित किया गया । दोनों के सम्मान से गायत्री परिवार युवा संगठन दिया के समस्त कार्यकर्ताओं में हर्ष खुशी की लहर है । इस मौके पर गायत्री परिवार युवा संगठन दिया छत्तीसगढ़ के प्रांत संयोजक डॉ पी एल साव , एवं प्रांत सहसंयोजक ओमप्रकाश बलभद्र , कोरबा डिवाइन ग्रुप जिला संयोजक विजेंद्र यादव ने उन्हें इस सम्मान के लिए शुभकामनाएं दी दिया मंडल कोरबा के कोषाध्यक्ष जितेंद्र केवट, जांजगीर कविता कश्यप, बिलासपुर सौरभ पाटनवार, महावीर केवट, जैतराम केवट, रोहित बरेठ, जांजगीर अमित राठौर, नरेश राठौर,गोलवति उईके ब्लॉक समन्वयक पेंड्रा , कोरबा संध्या अग्रवाल आदि ने दिया के कार्यकर्ताओं के सम्मान के लिए हर्ष व्यक्त किया । सम्मान समारोह के इस मौके पर पटेल समाज के कई सदस्य उपस्थित रहे जिसमें संध्या पटेल, ममता पटेल, लीलाराम पटेल, राजाराम पटेल , सरोजिनी पटेल आदि समाज के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।






