FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
Chhattisgarhछत्तीसगढ

ईरान के अयातुल्ला खामनेई की मौत पर फेसबुक पोस्ट और मिठाई बाँटने के विवाद में हिंदूवादी नेता के खिलाफ FIR दर्ज

सरकंडा थाना क्षेत्र में खामनेई की मौत पर मिठाई वितरण और विवादित फेसबुक पोस्ट को लेकर हिंदूवादी नेता ठाकुर राम सिंह समेत अन्य पर FIR दर्ज, मामला तेजी से फैल रहा है

बिलासपुर : ईरान के शीर्ष धार्मिक नेता अयातुल्ला खामनेई की मौत पर मिठाइयां बांटने और फेसबुक में आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर पुलिस ने हिंदूवादी नेता ठाकुर राम सिंह एवं अन्य लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। प्रार्थी जाकिर अली की रिपोर्ट पर बीएनएस की धारा 299 के तहत एफआईआर कायम की गई है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है। खामनेई को लेकर फेसबुक की गई आपत्तिजनक टिप्पणी और मौत पर मिठाई बांटने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है।

भाजपा नेता विनायक ताम्रकर गिरफ्तार, अफीम की खेती मामले में NCB ने शुरू की जांच

इस मामले में मुस्लिम समाज के लोगों ने कड़ा विरोध जताते हुए बिलासपुर के ठाकुर राम सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। समाज के लोग बड़ी संख्या में सरकंडा थाना पहुंचे थे और एफआईआर दर्ज करने की मांग की थी। मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों का आरोप है कि ठाकुर राम सिंह द्वारा सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणी से धार्मिक भावनाएं आहत हुई है और इससे प्रदेश की शांति व्यवस्था प्रभावित हो सकती है।

CG Naxalites Surrender: 124 नक्सली हथियार समेत आत्मसमर्पण, PLGA कमांडर टीम के सदस्य भी शामिल

उन्होंने कहा कि इस तरह की टिप्पणियां बिलासपुर जैसे शांत शहर में हिंदू-मुस्लिम समुदायों के बीच आपसी सौहार्द को बिगाड़‌ने की कोशिश है। समाज के लोगों का कहना है कि छत्तीसगढ़ हमेशा से आफ्सी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द के लिए जाना जाता रहा है, ऐसे में किसी भी व्यक्ति को सामाजिक और धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाली टिप्पणी करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026