FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
Chhattisgarhछत्तीसगढ

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में तेज होने लगी गर्मी, रायपुर में 38°C के करीब पहुंचा तापमान; पूरे हफ्ते शुष्क मौसम के आसार

मार्च की शुरुआत में ही बढ़ी गर्मी, रायपुर में अधिकतम तापमान 37.8°C दर्ज; प्रदेशभर में मौसम शुष्क, दिनभर साफ रहा आसमान

CG Weather Update: प्रदेश में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर के अनुसार राज्य में शुक्रवार को मौसम पूरी तरह शुष्क रहा। राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.5 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.8 डिग्री ज्यादा रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में कहीं भी वर्षा दर्ज नहीं की गई। रायपुर में सुबह 8:30 बजे आर्द्रता 59 प्रतिशत और शाम 5:30 बजे 24 प्रतिशत रही। दिनभर आसमान साफ रहा और औसत हवा की गति करीब 4 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई।

*पोरथा में होली मिलन समारोह का हुआ आयोजन : समाज में लोंगों के बीच सामाजिक सौहार्द व भाईचारे बढ़ाने के साथ सामाजिक व सांस्कृतिक विकास पर दिया जोर…*

प्रदेश के विभिन्न शहरों का तापमान

मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार प्रदेश के विभिन्न शहरों में तापमान इस प्रकार रहा—

बिलासपुर: अधिकतम 36.0°C, न्यूनतम 19.8°C

पेंड्रा रोड: अधिकतम 33.5°C, न्यूनतम 17.2°C

अंबिकापुर: अधिकतम 31.5°C, न्यूनतम 14.0°C

जगदलपुर: अधिकतम 33.9°C, न्यूनतम 16.5°C

दुर्ग: अधिकतम 36.6°C, न्यूनतम 16.8°C

प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान रायपुर में 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 14 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

आने वाले दिनों में भी मौसम रहेगा शुष्क

मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल प्रदेश में कोई विशेष मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है। ऐसे में अगले एक-दो दिनों तक मौसम के शुष्क बने रहने की संभावना है और किसी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की गई है।

शासकीय स्कूलों के बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए संकल्पित होकर कार्य कर रही विष्णु देव सरकार : उद्योग मंत्री  लखन लाल देवांगन 

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम ?

मौसम विभाग के मुताबिक 7 मार्च को रायपुर में आसमान साफ रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान करीब 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले सात दिनों में अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है, हालांकि मार्च के साथ गर्मी का असर धीरे-धीरे बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026