FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
Chhattisgarhछत्तीसगढ

होली पर मोदी सरकार का तोहफ़ा – छत्तीसगढ़ में ग्रामीण डिजिटलीकरण के लिए 3942 करोड़ की मंजूरी

छत्तीसगढ़ के 11,682 ग्रामपंचायतों को रिंग टोपोलॉजी से जोड़ेगी 3942 करोड़ की भारतनेट परियोजना, डिजिटल सेवाओं में मिलेगी मजबूती और सुरक्षा

रायपुर : छत्तीसगढ़ को डिजिटल आधारभूत संरचना के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त हुई है। केंद्रीय संचार मंत्रालय द्वारा संशोधित भारतनेट प्रोग्राम के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के लिए 3942 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत छत्तीसगढ़ के 11 हजार 682 ग्रामपंचायतों को रिंग टोपोलॉजी के माध्यम से जोड़ा जाएगा। रिंग टोपोलॉजी आधारित यह नेटवर्क संरचना अधिक विश्वसनीय, सुरक्षित और निर्बाध डिजिटल सेवाएं उपलब्ध कराने में सक्षम होगी।

CG Crime : भाजपा नेता और वकील के घर पर अज्ञात व्यक्ति ने पेट्रोल डालकर लगाई आग, परिवार ने समय रहते बचाई जान

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर में कहा कि यह परियोजना ग्रामीण डिजिटल सशक्तीकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। इससे ई-गवर्नेंस सेवाओं का विस्तार होगा, ऑनलाइन शिक्षा को नई मजबूती मिलेगी, टेलीमेडिसिन के माध्यम से दूरस्थ क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंच सकेंगी तथा ग्रामीण युवाओं और उद्यमियों के लिए नए अवसर सृजित होंगे मुख्यमंत्री साय ने कहा कि डिजिटल कनेक्टिविटी केवल इंटरनेट सुविधा नहीं है, बल्कि यह विकसित छत्तीसगढ़ की नई जीवनरेखा है। इससे शासन की पारदर्शिता बढ़ेगी, सेवाओं की उपलब्धता तेज होगी और गांवों को डिजिटल अर्थव्यवस्था से जोड़ा जा सकेगा।

Korba News : शराब के नशे में व्यक्ति ने मेडिकल कॉलेज से 108 एम्बुलेंस चुराई, मड़वारानी जाते पकड़ा गया

सीएम साय ने इस महत्वपूर्ण स्वीकृति के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से छत्तीसगढ़ डिजिटल रूप से सशक्त, सुरक्षित और आत्मनिर्भर राज्य के रूप में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026