FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
Chhattisgarh

CG Naxal News: नक्सलियों का ‘ब्रेन’ गणपति नेपाल में गिरफ्तार, 15 बड़े कैडर कर सकते हैं सरेंडर

नेपाल से गणपति की गिरफ्तारी के बाद नक्सल संगठन में हड़कंप, पुलिस के सामने 15 नक्सलियों के आत्मसमर्पण की भी संभावना

CG Naxal News: नक्सलियों के ब्रेन (दिमाग) कहे जाने वाले गणपति को आखिरकार पुलिस ने नेपाल से गिरफ्तार कर लिया है, पुलिस की इस बड़ी उपलब्धि से नक्सलियों को काफी बड़ा झटका लगा है। इसके अलावा नक्सलियों की एक और टीम पुलिस के सामने समर्पण कर सकती है। बता दें कि दुर्दांत नक्सली और नक्सलियों का ब्रेन कहा जाने वाला गणपति नेपाल से गिरफ्तार किया गया है।

CG Road Accident : तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आया दोपहिया सवार, मौके पर दर्दनाक मौत, गुस्साए लोगों ने किया चक्का जाम

गणपति पोलित ब्यूरो मेंबर होने के साथ ही साथ 2004 से 2018 तक सेंट्रल कमेटी का सचिव था, गणपति के अचानक से गिरफ्तार होने से नक्सलियों को बड़ा झटका लगा है, पुलिस जवानों के ऊपर होने वाले कई हमले में गणपति का नाम हमेशा सामने आया है। गणपति की तलाश काफी लंबे से पुलिस कर रही थी, जिसके लिए अलग-अलग टीमों को लगाने के साथ ही उसकी जांच की जा रही थी, ऐसे में गणपति की गिरफ्तारी नक्सलियों की टीम को बड़ा झटका देने वाली है।

CG News : राज्यसभा के लिए कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी नेताम का नामांकन दाखिल, पार्टी नेताओं की रही मौजूदगी

15 नक्सली कर सकते हैं आत्मसमर्पण
लगातार नक्सलियों के बड़े लीडर के द्वारा समर्पण किये जाने से अन्य नक्सलियों का भी हौसला टूट रहा है, जिसके कारण कुछ और नक्सली आत्मसमर्पण कर सकते हैं। इनमें पूर्वी बस्तर डिवीजन कमेटी के सदस्य डीवीसीएम स्तर के नक्सली शामिल हैं, जो अपने साथ हथियार लेकर पहुंच सकते हैं। इस आत्मसमर्पण को लेकर एक-दो दिन में पुलिस जानकारी देगी।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026