FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
Chhattisgarh

CG में मौसम हुआ गर्म, राजनांदगांव में तापमान 36°C के साथ सबसे अधिक, अंबिकापुर सबसे ठंडा; अगले 4 दिनों में बढ़ेगी तपिश

छत्तीसगढ़ में शुष्क मौसम जारी: अगले 4 दिनों में अधिकतम तापमान में 2-3°C बढ़ोतरी का अनुमान, राजनांदगांव 36°C के साथ सबसे गर्म, अंबिकापुर 13.5°C के साथ सबसे ठंडा, पूरे प्रदेश में वर्षा नदारद

CG Weather Update :  छत्तीसगढ़ में मौसम फिलहाल पूरी तरह शुष्क बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में आगामी 4 दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि होने की संभावना है। इसके बाद अगले 2 दिनों तक तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा। वहीं न्यूनतम तापमान में अगले 7 दिनों तक किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं जताई गई है। प्रदेश में पूरे दिन मौसम शुष्क बना रहा। इस दौरान सर्वाधिक अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया। वर्षा के मुख्य आंकड़े निरंक रहे।

जांजगीर-चांपा में बड़ा घोटाला: मृत महिला के नाम पर बनाए फर्जी दस्तावेज, श्रमिक सहायता योजना में फर्जीवाड़ा

सिनॉप्टिक सिस्टम

पूर्वोत्तर बांग्लादेश और उससे सटे मेघालय से गंगीय पश्चिमी बंगाल, आंतरिक ओडिशा और दक्षिणी छत्तीसगढ़ होते हुए विदर्भ तक फैले चक्रवाती परिसंचरण के ऊपर से गुजरने वाली द्रोणिका समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर बनी हुई है। हालांकि इसका प्रदेश में फिलहाल कोई विशेष प्रभाव नहीं दिख रहा है।

आज का पूर्वानुमान

आज प्रदेश में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। किसी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की गई है। आगामी दो दिनों के बाद भी प्रदेश में मौसम शुष्क ही बने रहने के आसार हैं।

Sonam Raghuvanshi Saree Holika Dahan: होलिका दहन में जलाई जाएगी सोनम की साड़ी, राजा रघुवंशी की मां बोलीं – बेटे के खून से खेली होली

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम

रायपुर में आज आसमान मुख्यतः साफ रहने की संभावना है। वहीं अधिकतम तापमान लगभग 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026