FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
छत्तीसगढ

*पूर्व विधायक स्व. युद्धवीर सिंह जूदेव की जयंती कार्यकर्ता दिवस पर‌ समर्थकों ने दी श्रद्धांजलि …*

 

जिला रिपोर्टर शक्ति उदय मधुकर

सक्ती पूर्व चंद्रपुर विधायक स्व. युद्धवीर सिंह जूदेव की जयंती के मौके पर 1 मार्च, रविवार को हरदी गांव‌ में स्थित उनके निवास महानदी सदन में समर्थकों का हुजूम उमड़ पड़ा। इस मौके पर सभी ने अपने जनप्रिय नेता को पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी और जूदेव राजघराने की समृद्ध राजनीतिक विरासत को अक्षुण्ण बनाए रखने का संकल्प लिया। इस मौके पर स्व. विधायक युद्धवीर सिंह जूदेव की धर्मपत्नी श्रीमती संयोगिता -युद्धवीर सिंह जूदेव ने सभी कार्यकर्ताओं से मिली और सभी का अभिवादन स्वीकार कर सभी के स्नेह भरे आशीष के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामकुमार गबेल ने कहा कि स्व.‌ दिलीप सिंह जूदेव के लाडले स्व. युद्धवीर सिंह जूदेव अपने पिता की तरह ही आज भी जनसाधारण के दिलों में जिंदा हैं। कार्यकर्ताओं का उनके प्रति अगाध स्नेह इस बात को प्रदर्शित करता है। जिला पंचायत सदस्य व सभापति आयुष शर्मा भी उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करने पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने स्व. युद्धवीर सिंह जूदेव को एक जनप्रिय नेता बताया।‌

इस अवसर पर पूरे प्रदेश भर से भारी संख्या में समर्थक उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करने पहुंचे। गौरतलब हो कि भाजपा कार्यकर्ताओं सहित क्षेत्रवासी व उनके समर्थक हर साल पहली मार्च उनके जयंती के दिन को कार्यकर्ता दिवस के रूप में मनाते हैं।‌ जहां सभी अपने प्रिय नेता की स्मृतियों को सहेजते हुए इस बात के लिए संकल्पित भी होते हैं कि सभी जूदेव राजघराने की समृद्ध राजनीतिक परंपरा को अक्षुण्ण बनाए रखेंगे। बात करें स्व. युद्धवीर सिंह जूदेव की तो वे जशपुर के जूदेव राजघराने से ताल्लुक रखते थे। 1 मार्च 1982 को जूदेव राजघराने में जन्में युद्धवीर स्व. दिलीप सिंह जूदेव के सबसे छोटे सुपुत्र थे। युद्धवीर सिंह जूदेव साल 2008 से 2013 के बीच लगातार दो कार्यकाल तक चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक भी रहे थे। साल 2013 में बीमारी के चलते उनका महज 39 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया था।‌
*स्व. युद्धवीर सिंह जूदेव की समृद्ध राजनीतिक विरासत आगे ले जाने संघर्षरत हैं श्रीमती संयोगिता -युद्धवीर सिंह जूदेव*

अब जबकि युद्धवीर सिंह जूदेव इस दुनिया में नहीं हैं।‌ ऐसे में उनकी धर्मपत्नी श्रीमती संयोगिता -युद्धवीर सिंह जूदेव अपने पति युद्धवीर सिंह जूदेव सहित जूदेव परिवार की समृद्ध राजनीतिक विरासत आगे ले जाने संघर्षरत हैं। श्रीमती संयोगिता सिंह भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य के रूप में पार्टी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के साथ -साथ भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंचे इस हेतु निरंतर सक्रिय हैं ।

Mahendra Karsh Bureau

Political Correspondent Mahendra Karsh is a correspondent at INN24 News, reporting on elections, legislative developments, and political,local crime, trends at the state and national levels. He is committed to balanced reporting and verified information. Areas of Expertise • Electoral politics • Government policies • Political analysis • Local News and crime Editorial Responsibility He ensures accuracy, fairness, and transparency in all political coverage and follows ethical journalism practices. 📧 Contact: mkkarsh947@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026